Hindi Newsऑटो न्यूज़triumph offering free accessories
बाइक लवर्स की मौज, ट्रायम्फ की इन 2 मोटरसाइकिल पर ₹11500 की फ्री एक्सेसरीज; जानिए डिटेल्स

बाइक लवर्स की मौज, ट्रायम्फ की इन 2 मोटरसाइकिल पर ₹11500 की फ्री एक्सेसरीज; जानिए डिटेल्स

संक्षेप:

ट्रायम्फ ने अपनी 400cc बाइक्स Speed 400 और Speed T4 पर न्यू ईयर ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत दोनों बाइक पर ग्राहकों को 11,500 रुपये तक के ट्रायम्फ एक्सेसरीज बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी।

Jan 05, 2026 04:41 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ट्रायंफ मोटरसाइकिल ने नए साल की शुरुआत पर भारतीय बाइक लवर्स के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है। करीब 120 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी ट्रायम्फ ने अपनी पॉपुलर 400cc बाइक्स Triumph Speed 400 और Triumph Speed T4 पर लिमिटेड पीरियड न्यू ईयर ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत भारतभर में इन दोनों में से किसी भी बाइक को खरीदने पर ग्राहकों को 11,500 रुपये तक के जेन्युइन ट्रायम्फ एक्सेसरीज बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी। यानी बाइक की कीमत चुकाने के बाद एक्सेसरीज के लिए अलग से जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इतनी है बाइक की कीमत

कीमत की बात करें तो ट्रायंफ स्पीड 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये और ट्रायंफ स्पीड T4 की कीमत 1.95 लाख रुपये है। ट्रायम्फ का यह न्यू ईयर ऑफर उन राइडर्स के लिए खास मौका है जो प्रीमियम 400cc सेगमेंट में कदम रखना चाहते हैं लेकिन एडिशनल खर्च से बचना चाहते हैं। स्पीड 400 और स्पीड T4 दोनों ही बाइक्स ट्रायम्फ की पहचान माने जाने वाले क्लासिक डिजाइन डीएनए, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की राइडिंग के लिए बेहतर कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Triumph Tiger 900

Triumph Tiger 900

₹ 14.4 - 16.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW F900 GS

BMW F900 GS

₹ 14.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW F900 GS Adventure

BMW F900 GS Adventure

₹ 16.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Moto Guzzi V85 TT

Moto Guzzi V85 TT

₹ 15.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Hayabusa

Suzuki Hayabusa

₹ 16.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या कहती है कंपनी

कंपनी का कहना है कि यह न्यू ईयर ऑफर ट्रायम्फ के उस विजन को दिखाता है जिसमें वह भारतीय ग्राहकों को सिर्फ बाइक ही नहीं, बल्कि एक बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस देना चाहती है। डिजाइन, परफॉर्मेंस और यूजेबिलिटी के साथ मिलने वाली यह एडिशनल वैल्यू उन राइडर्स को जरूर अट्रेक्ट करेगी जो नए साल में एक प्रीमियम और भरोसेमंद मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं। सीमित समय के लिए मिलने वाला यह ऑफर ट्रायम्फ ब्रांड में एंट्री को और भी आसान और फायदेमंद बना देता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।