
फौरन लपक लें ये डील! पूरे ₹1 लाख सस्ती मिल रही ये पावरफुल बाइक, 3 राइडिंग मोड समेत कई गजब फीचर से लैस
जो लोग कोई दमदार और लग्जरी बाइक खरीदने की सोच रहे थे, उनके लिए एक शानदार मौका आया है। जी हां, क्योंकि ट्रॉयम्फ डेटोना 660 अभी पूरे 1 लाख रुपये की छूट के साथ मिल रही है। ये बाइक 3 राइडिंग मोड समेत कई गजब फीचर्स से लैस है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
ट्रॉयम्फ (Triumph) मोटरसाइकिल्स ने अपनी स्पोर्ट बाइक लाइन-अप में बड़ा सरप्राइज देते हुए डेटोना 660 (Daytona 660) पर 1 लाख का सीधा कैश डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। यह ऑफर अभी देशभर के चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। मुंबई के अंधेरी शोरूम और दिल्ली के कई ट्रॉयम्फ (Triumph) डीलर इसे कन्फर्म कर चुके हैं। इस छूट के बाद डेटोना 660 (Daytona 660) की कीमत अब पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो गई है और यह सीधे तौर पर कावासाकी निंजा 650 (Kawasaki Ninja 650) जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर दे रही है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Triumph Daytona 660
₹ 9.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB650R
₹ 10.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CBR650R
₹ 11.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB750 Hornet
₹ 8.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX-4RR
₹ 9.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX-4R
₹ 9.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब डेटोना 660 (Daytona 660) की कीमत कहां पहुंची?
ट्रॉयम्फ डेटोना 660 (Triumph Daytona 660) की एक्स-शोरूम कीमतें व्हाइट कलर में 9.88 लाख रुपये से शुरू होती हैं और रेड/ब्लैक कलर में 10.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। लेकिन, 1 लाख के कैश डिस्काउंट के बाद बाइक की कीमत बेहद प्रतिस्पर्धी हो गई है।
दिल्ली के एक डीलर के मुताबिक, ऑफर के बाद Daytona 660 का ऑन-रोड प्राइस 11.40 लाख से शुरू होता है, जिससे यह अब कावासाकी निंजा 650 (Kawasaki Ninja 650) की कीमत (7.77 लाख) के काफी करीब आ गई है और होंडा CBR650R (11.16 लाख) को भी कीमत के मामले में काफी पीछे छोड़ देती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
डेटोना 660 (Daytona 660) का सबसे बड़ा USP इसका 660cc इनलाइन-ट्रिपल इंजन है, जो इस सेगमेंट में बहुत ही अनोखी बात है। यह इंजन 95hp की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये 6-speed गियरबॉक्स + स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ आती है।
ट्रॉयम्फ (Triumph) के ट्रिपल इंजन हमेशा से अपनी स्मूदनेस, टॉर्क डिलीवरी और स्पोर्टी साउंड के लिए मशहूर रहे हैं और डेटोना 660 (Daytona 660) भी इस परंपरा को आगे बढ़ाती है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन: प्रो-लेवल सेटअप
डेटोना 660 (Daytona 660) में हाई-क्वॉलिटी हार्डवेयर मिलता है। इसमें Showa 41mm USD Fork (फ्रंट), Showa Monoshock (रियर) और ट्विन 310mm फ्रंट डिस्क देखने को मिलती है।इसमें 220mm का रियर डिस्क दिया गया है और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल मिलता है। इसके अलावा ये बाइक 3 राइडिंग मोड (Sport, Road, Rain) के साथ आती है।
इसके अलावा इसमें एडजेस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल (Adjustable Traction Control) और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Digital Instrument Cluster) जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह सभी फीचर्स इस बाइक को एक प्रीमियम मिड-साइज स्पोर्ट्स बाइक बनाते हैं।
छूट कितने समय तक?
यह ऑफर केवल MY2025 Daytona 660 पर लागू है। ये छूट सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। हालांकि, डीलरशिप ने अभी तय अवधि नहीं बताई है। ट्रॉयम्फ इंडिया (Triumph India) ने अभी तक इसे ऑफिशियल नेशनवाइड ऑफर के रूप में घोषित नहीं किया है। इसलिए, अगर आप खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जल्दी से अपने लोकल डीलर से चेक करें।
क्यों यह ऑफर बड़ी डील है?
डेटोना 660 (Daytona 660) के फीचर्स और ट्रिपल-सिलेंडर इंजन इसे एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक बनाते हैं। इसके अलावा 1 लाख रुपये की छूट के बाद यह अपने सेगमेंट में सबसे आकर्षक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन गई है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




