₹1.20 करोड़ की कार को भारतीयों ने ऐसे खरीदा, मानो बहुत सस्ती मिल रही हो! 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Mar 11, 2026 03:22 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश की सबसे महंगी और लग्जरी कारों में टोयोटा वेलफायर MPV का नाम भी शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 1.20 करोड़ रुपए से 1.30 करोड़ रुपए तक हैं। ये देश की सबसे महंगी टोयोटा MPV है। हालांकि, इसकी कीमतें इसकी बिक्री को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं।

₹1.20 करोड़ की कार को भारतीयों ने ऐसे खरीदा, मानो बहुत सस्ती मिल रही हो! 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
लॉन्च की सूचना पाएं

देश की सबसे महंगी और लग्जरी कारों में टोयोटा वेलफायर MPV का नाम भी शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 1.20 करोड़ रुपए से 1.30 करोड़ रुपए तक हैं। ये देश की सबसे महंगी टोयोटा MPV है। हालांकि, इसकी कीमतें इसकी बिक्री को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। दरअसल, इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था SIAM के कुल होलसेल डेटा के मुताबिक, फरवरी 2020 में लॉन्च होने से लेकर फरवरी 2026 के आखिर तक वेलफायर की कुल 4,659 यूनिट बिकी हैं। इनमें से 52% की ग्रोथ के साथ 2,414 यूनिट की बिक्री पिछले 23 महीनों में हुई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कोविड-19 महामारी के दुनिया में फैलने से एक महीने पहले लॉन्च हुई इस कार की शुरुआती कुछ सालों में बिक्री तीन डिजिट में थी। अगस्त 2023 में वेलफायर के फर्स्ट जनरेशन मॉडल को 6 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन में नेक्स्ट-जेनरेशन वेलफायर से बदल दिया गया। FY2025 में वेलफायर की डिमांड बढ़ी, जब टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 1,155 यूनिट बेचीं, जो FY2024 की 400 यूनिट के मुकाबले 189% ज्यादा थी। FY2026 और भी बेहतर रहा, इस साल के पहले 11 महीनों में 1,259 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 56% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 809 यूनिट बिकीं। मार्च 2026 के नंबर अभी भी गिने जाने बाकी हैं, लेकिन FY2026 में वेलफायर 1,400 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री तक पहुंच सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BMW M2

BMW M2

₹ 1 करोड़ से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q7

Audi Q7

₹ 90.48 - 99.81 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLC

Mercedes-Benz GLC

₹ 76.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X5

BMW X5

₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
टोयोटा वेलफायर की भारत में बिक्री
फेसियल ईयरयूनिटYoY % ग्रोथ
FY2020168
FY202129475%
FY202241641%
FY2023967132%
FY2024400-59%
FY20251,155189%
FY2026*1,25956%
टोटल4,659
डाटा: SIAM, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026

टोयोटा वेलफायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा वेलफायर में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में 2.5-लीटर इनलाइन चार-सिलेंडर डीओएचसी इंजन मिलता है, जो 142 किलोवाट का अधिकतम पावर आउटपुट और 240 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और हाइब्रिड बैटरी के साथ जोड़ा गया है, जिससे कम एमिशन होता है। सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मॉडल को जीरो एमिशन मोड पर 40% दूरी और 60% समय तक चलने में सक्षम माना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 19.28 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देती है।

इसे तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन प्लैटिनम पर्ल व्हाइट, जेट ब्लैक और प्रेशियस मेटल में पेश किया गया है। वेलफायर पर तीन इंटीरियर कलर ऑप्शन सनसेट ब्राउन, न्यूट्रल बेज और ब्लैक हैं। इस लक्जरी एमपीवी में सीटों के बीच की दूरी बढ़ने से यह अब अधिक स्पेशियस हो गई है। ड्राइविंग पोजीशन में अपडेट कर आगे और सेकेंड रो की सीटों के बीच की दूरी बढ़ा दी गई है। सीटों की तीसरी लाइन पर साइड क्वार्टर ट्रिम और पिछले डोर के ट्रिम को पतला बनाया गया है।

अंदर एक बहुत लंबा ओवरहेड कंसोल है, जिसे रूफ के बीच में लगाया गया है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें 15 जेबीएल स्पीकर, एपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कॉम्पेबिलिटी के साथ 14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एक्जीक्यूटिव लाउंज 14 इंच की पिछली सीट काफी ज्यादा कंफर्टेबल है। मॉडल में ऑटोमैटिक मूनरूफ शेड्स के साथ पुल-डाउन साइड सन ब्लाइंड्स फीचर्स है, जो रूफ से ज्यादा धूप नहीं आने देता है। सेकेंड रो की सीट्स में मसाज फंक्शन के साथ-साथ प्री-सेट मोड भी मिलता है।

यह मॉडल अब रिमोट डोर लॉक/अनलॉक, एयर कंडीशनिंग, इमरजेंसी सर्विस, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग अलर्ट जैसी 60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। टोयोटा का यह मॉडल सेफ्टी में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स से लैस है। अन्य सेफ्टी फीचर्स में यह क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्टेंस, हाई बीम एलईडी हेडलैंप और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ आती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।