सिंहासन जैसी सीट वाली इस 7-सीटर कार पर टूटे लोग, बिक्री में 4000% की भारी उछाल; सारे मॉडलों में इसकी सबसे ज्यादा ग्रोथ

Feb 13, 2026 03:04 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जनवरी 2026 में टोयोटा वेलफायर सालाना आधार पर 4000% की YoY ग्रोथ हासिल की, जो दिखाती है कि टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) धीरे-धीरे लग्जरी MPV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है। पिछले महीने इसकी सेल 123 यूनिट रही।

सिंहासन जैसी सीट वाली इस 7-सीटर कार पर टूटे लोग, बिक्री में 4000% की भारी उछाल; सारे मॉडलों में इसकी सबसे ज्यादा ग्रोथ
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) की लग्जरी MPV वेलफायर (Vellfire) ने जनवरी 2026 में ऐसा कमाल किया कि हर कोई हैरान रह गया। कंपनी ने इस महीने 123 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में +4000% की सालाना (YoY) बढ़त है। हालांकि, महीने-दर-महीने (MoM) आंकड़ों की बात करें तो दिसंबर 2025 के मुकाबले इसमें 12.77% की गिरावट दर्ज हुई है। फिर भी ओवरऑल परफॉर्मेंस काफी मजबूत रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टोयोटा वेलफायर की पिछले 6 महीने की बिक्री

महीनाबिक्री संख्या
अगस्त 2025104
सितंबर 2025107
अक्टूबर 2025168
नवंबर 202586
दिसंबर 2025141
जनवरी 2026123

पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि अक्टूबर 2025 में टोयोटा वेलफायर (Vellfire) ने 168 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की थी। वहीं, जनवरी 2026 की 123 यूनिट्स बिक्री दिखाती है कि डिमांड अभी भी मजबूत बनी हुई है। जनवरी 2026 में इसकी सेल में +4000% की सालाना (YoY) बढ़त हुई।

टोयोटा मॉडल-वाइज बिक्री रिपोर्ट (जनवरी 2026)

मॉडलजनवरी 2026 बिक्रीजनवरी 2025 बिक्रीसालाना बदलाव (YoY %)
इनोवा + हाइक्रॉस9,4559,780-3%
हाईराइडर9,1564,941+85%
ग्लैंजा2,9783,455-14%
फॉर्च्यूनर3,0463,149-3%
टैसर2,5212,470+2%
रुमियन2,8291,944+46%
हिलक्स317239+33%
कैमरी184197-7%
वेलफायर1233+4000%
एलसी3002100%
कुल30,63026,178+17%

कुल बिक्री में वेलफायर का योगदान

जनवरी 2026 में टोयोटा (Toyota) ने कुल 30,630 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 17% ज्यादा है। मॉडल-वाइज प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसमें सबसे ज्यादा सालाना ग्रोथ वेलफायर +4000% (सबसे ज्यादा ग्रोथ) की है। स्पष्ट है कि भले ही वेलफायर (Vellfire) की बिक्री संख्या कम हो, लेकिन ग्रोथ रेट के मामले में यह सबसे आगे रही।

क्यों खास है वेलफायर?

टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) एक प्रीमियम D2-सेगमेंट MUV है, जिसे खास तौर पर लग्जरी और कम्फर्ट पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कैप्टन सीट्स और लग्जरी इंटीरियर मिलता है। इसमें पावरफुल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और बिजनेस क्लास जैसा अनुभव मिलता है। इसी वजह से यह हाई-एंड फैमिली और कॉर्पोरेट ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

जनवरी 2026 में 123 यूनिट्स की बिक्री और +4000% YoY ग्रोथ यह दिखाती है कि टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) धीरे-धीरे लग्जरी MPV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है। भले ही MoM गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन सालाना ग्रोथ और लगातार बनी डिमांड इसे टोयोटा (Toyota) की लाइनअप में एक खास मॉडल बनाती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Vellfire sold 123 units with 4000pc growth in January 2026, check details
;;;