₹1.38 करोड़ की इस लग्जरी कार को खरीदने ऐसे टूटे ग्राहक, ₹59.42 लाख का मॉडल पड़ गया फीका

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश के प्रीमियम MPV सेगमेंट में 2 कार ऐसी हैं जिन्हें सिर्फ लिमिटेड लोग ही खरीद पाते हैं। इसकी वजह इनकी कीमतों का लाखों और करोड़ों में होना है। फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 10 महीने की रिपोर्ट में इस सेगमेंट में टोयोटा वेलफायर ने किआ कार्निवल को पीछे छोड़ दिया है। 

₹1.38 करोड़ की इस लग्जरी कार को खरीदने ऐसे टूटे ग्राहक, ₹59.42 लाख का मॉडल पड़ गया फीका

देश के प्रीमियम MPV सेगमेंट में 2 कार ऐसी हैं जिन्हें सिर्फ लिमिटेड लोग ही खरीद पाते हैं। इसकी वजह इनकी कीमतों का लाखों और करोड़ों में होना है। फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 10 महीने की रिपोर्ट में इस सेगमेंट में टोयोटा वेलफायर ने किआ कार्निवल को पीछे छोड़ दिया है। खास बात ये है कि इन दोनों कारों की सेल्स में लगभग दोगुना का अंतर है। सालाना आधार पर इन वेलफायर को ग्रोथ मिली है। आपको बता दें कि वेलफायर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.38 करोड़ रुपए है। जबकि, कार्निवल की एक्स-शोरूम कीमत 59.42 लाख से शुरू है। इसके बाद भी वेलफायर की डिमांड हाई रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टोयोटा वेलफायर Vs किआ कार्निवल सेल

वेलफायर की शानदार बिक्री इस बात का सबूत है कि बहुत ज्यादा कीमतें ग्राहकों को रोक नहीं सकती। इसके दो वैरिएंट की दिल्ली में ऑनरोड कीमतें 1.38 करोड़ और 1.49 करोड़ है। इस XL-साइज MPV ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले 10 महीनों में 1,114 यूनिट्स बिकी हैं, जो YoY (अप्रैल 2024-जनवरी 2025: 790 यूनिट्स) से 41% ज्यादा है। इससे यह FY2025 की बिक्री (1,155 यूनिट्स) से सिर्फ़ 41 यूनिट्स कम रह जाती है और लॉन्च के बाद से इसकी कुल बिक्री 2,669 यूनिट्स हो गई है।

दूसरी तरफ, बड़ी और लग्ज़री किआ कार्निवल की इस दौरान 732 यूनिट बिकीं। ये पिछले साल के मुकाबले 18% कम है। इस मॉडल की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 75.62 लाख रुपए है। FY2025 के आखिरी 6 महीनों में इसकी 1,361 यूनिट्स बिकी थीं। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई किआ कार्निवल (लिमोसिन) अपनी पिछली किआ कार्निवल की विरासत को आगे बढ़ाती है। साथ ही, इसमें पैसेंजर कम्फर्ट को फिर से बेहतर बनाने के लिए बेहतर फीचर्स भी दिए गए हैं। यह बड़ी डीज़ल इंजन वाली MPV आराम और फ्लेक्सिबिलिटी के मामले में बहुत अच्छी है और इसमें बैठने वालों को पूरी तरह से पैंपर करने की पूरी कोशिश की जाती है।

टोयोटा वेलफायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा वेलफायर में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में 2.5-लीटर इनलाइन चार-सिलेंडर डीओएचसी इंजन मिलता है, जो 142 किलोवाट का अधिकतम पावर आउटपुट और 240 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और हाइब्रिड बैटरी के साथ जोड़ा गया है, जिससे कम एमिशन होता है। सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मॉडल को जीरो एमिशन मोड पर 40% दूरी और 60% समय तक चलने में सक्षम माना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 19.28 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देती है।

इसे तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन प्लैटिनम पर्ल व्हाइट, जेट ब्लैक और प्रेशियस मेटल में पेश किया गया है। वेलफायर पर तीन इंटीरियर कलर ऑप्शन सनसेट ब्राउन, न्यूट्रल बेज और ब्लैक हैं। इस लक्जरी एमपीवी में सीटों के बीच की दूरी बढ़ने से यह अब अधिक स्पेशियस हो गई है। ड्राइविंग पोजीशन में अपडेट कर आगे और सेकेंड रो की सीटों के बीच की दूरी बढ़ा दी गई है। सीटों की तीसरी लाइन पर साइड क्वार्टर ट्रिम और पिछले डोर के ट्रिम को पतला बनाया गया है।

अंदर एक बहुत लंबा ओवरहेड कंसोल है, जिसे रूफ के बीच में लगाया गया है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें 15 जेबीएल स्पीकर, एपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कॉम्पेबिलिटी के साथ 14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एक्जीक्यूटिव लाउंज 14 इंच की पिछली सीट काफी ज्यादा कंफर्टेबल है। मॉडल में ऑटोमैटिक मूनरूफ शेड्स के साथ पुल-डाउन साइड सन ब्लाइंड्स फीचर्स है, जो रूफ से ज्यादा धूप नहीं आने देता है। सेकेंड रो की सीट्स में मसाज फंक्शन के साथ-साथ प्री-सेट मोड भी मिलता है।

यह मॉडल अब रिमोट डोर लॉक/अनलॉक, एयर कंडीशनिंग, इमरजेंसी सर्विस, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग अलर्ट जैसी 60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। टोयोटा का यह मॉडल सेफ्टी में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स से लैस है। अन्य सेफ्टी फीचर्स में यह क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्टेंस, हाई बीम एलईडी हेडलैंप और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ आती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।