इस मिड-साइड SUV का जबर्दस्त क्रेज, सेल 1 लाख यूनिट के करीब, 93% बढ़ी बिक्री
कंपनी की इस एसयूवी ने FY 2026 जबर्दस्त सेल की। हालांकि, इसका 1 लाख का आंकड़ा 110 यूनिट से रह गया। मार्च 2026 में ही इसकी 10,206 यूनिट्स बिकीं, जो मार्च 2025 में बेची गई 5,286 यूनिट्स की तुलना में 93 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है।

टोयोटा की मिड साइज एसयूवी की जबर्दस्त सेल हुई है। इस एसयूवी का नाम है Toyota Urban Cruiser Hyryder है। कंपनी की इस एसयूवी ने FY 2026 जबर्दस्त सेल की। हालांकि, इसका 1 लाख का आंकड़ा 110 यूनिट से रह गया। मार्च 2026 में ही इसकी 10,206 यूनिट्स बिकीं, जो मार्च 2025 में बेची गई 5,286 यूनिट्स की तुलना में 93 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है। मार्च की यह बिक्री हाइराइडर को FY2026 में तीसरी बार देश में सबसे अधिक बिकने वाली टोयोटा कार बनाने के लिए काफी थी और इसने इनोवा को पीछे छोड़ दिया, जो यहां सेल शुरू होने के बाद से टोयोटा का टॉप मॉडल रहा है।






इनोवा फैमिली की मार्च में 10,156 यूनिट्स की सेल
टोयोटा ने क्रिस्टा और हाइक्रॉस को मिलाकर बनी इनोवा फैमिली की मार्च में 10,156 यूनिट्स को सेल किया। अंतर सिर्फ 50 यूनिट्स का था। इसी अंतर से देश की सबसे सफल एमपीवी अपनी ही कंपनी के मंथली सेल चार्ट में दूसरे स्थान पर रही। 2025 के आखिर में जीएसटी में संशोधन के बाद टोयोटा ने हाइराइडर की कीमतों में 65,000 रुपये तक की कटौती की। इस मॉडल को मिड-साइज एसयूवी के लिए ग्राहकों के रुझान और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों के प्रति बायर्स के बढ़ते भरोसे से भी फायदा हुआ, जो हाइराइडर की ज्यादातर सेल का हिस्सा हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Crysta
₹ 18.85 - 25.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हाइराइडर की सेल में ईयर-ऑन-ईयर जबर्दस्त ग्रोथ
खास बात है कि हाइराइडर की सेल में ईयर-ऑन-ईयर जबर्दस्त ग्रोथ हुई है। FY25 में हाइराइडर की सेल 60388 यूनिट थी, जो FY26 में बढ़ कर 99,890 हो गई। यह एक साल में टोटल 39502 यूनिट यानी करीब 65 पर्सेंट का इजाफा है। मंथली बेसिस पर बात करें, तो फाइनेंशियल ईयर 2025 में टोयोटा हाइराइडर की सेल करीब 5032 यूनिट थी, जो फाइनेंशियल ईयर 26 में बढ़कर 8324 हो गई। वहीं, मार्च 2026 में कंपनी ने हाइराइडर की 10226 यूनिट्स की सेल कर दी, दो फुल-ईयर मंथली ऐवरेज से 23 पर्सेंट ज्यादा है।
फरवरी 2026 के अंत तक 2,21,827 यूनिट्स की सेल
सितंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से अब तक कंपनी ने हाइराइडर की फरवरी 2026 के अंत तक 2,21,827 यूनिट्स बेच दी थीं। इनमें से पहले एक लाख यूनिट्स की सेल 26 महीनों में और दूसरे एक लाख यूनिट्स की बिक्री मात्र 15 महीनों में पूरी हो गई थी। इसकी असली खासियत इसकी सेल की जबर्दस्त स्पीड है। जब कोई मॉडल अगले एक लाख यूनिट्स की बिक्री में लगने वाले समय को आधा कर देता है, तो आमतौर पर यह इस बात का इशारा होता है कि वह लॉन्च के समय की शुरुआती पॉप्युलैरिटी से भी आगे बढ़कर एक स्टेबल सेल वाला प्रोडक्ट बन चुका है।
इनोवा और हाइक्रॉस की कंबाइन्ड सेल फाइनेंशियल ईयर 2026 के अंत तक 1,12,186 यूनिट रही, जिसका मतलब है कि पूरे साल में इनकी सेल हाइराइडर से अधिक रही। मार्च में करीबी मुकाबला एक अलग बात थी और टोटल सेल में इनोवा का दबदबा काफी अधिक है। लेकिन एक ही वर्ष में तीन महीने ऐसे रहे जब एक मिड-साइज एसयूवी की बिक्री एमपीवी फैमिली की टोटल सेल से अधिक रही, जो एक खास आंकड़ा है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


