महंगी हो गई Toyota की पॉप्युलर मिड-साइड SUV, इन वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टोयोटा ने अपनी पॉप्युलर मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder को महंगा कर दिया है। कंपनी ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत को वेरिएंट के आधार पर 5 हजार रुपये बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं डीटेल। 

महंगी हो गई Toyota की पॉप्युलर मिड-साइड SUV, इन वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टोयोटा (Toyota) की मिड-साइज एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी पॉप्युलर मिड-साइज एसयूवी Urban Cruiser Hyryder को महंगा कर दिया है। एनडीटीवी ऑटो की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत को वेरिएंट के आधार पर 5 हजार रुपये बढ़ा दिया है। बेस E 1.5 Petrol MT की कीमत अभी भी 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसी तरह कंपनी ने टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत कीमत (एक्स-शोरूम 20.19 लाख रुपये) में भी कोई बदलाव नहीं किया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इन वेरिएंट की बढ़ी कीमत

एंट्री-लेवल E 1.5 पेट्रोल MT, S 1.5 पेट्रोल MT, S 1.5 पेट्रोल AT, S 1.5 CNG MT, G 1.5 CNG MT, V हाइब्रिड 1.5 e-CVT और V हाइब्रिड 1.5 e-CVT ड्यूल-टोन वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लाइनअप के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टोयोटा की यह SUV E, S, V और G ट्रिम्स में उपलब्ध है, जो अलग-अलग वेरिएंट ऑफर करते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.4 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

लाइनअप में कई इंजन ऑप्शन

हाइराइडर लाइनअप में कई इंजन ऑप्शन मौजूद हैं, इनमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। ऑप्शन्स में 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी कॉम्बो, दमदार 1.5-लीटर हाइब्रिड और ऑल-वील ड्राइव वाला माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल शामिल हैं। ये इंजन मैनुअल, ऑटोमैटिक औक ई-सीवीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आते हैं।

1.5 लीटर का TNGA एटकिंसन साइकिल इंजन 92 हॉर्सपावर और 122 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है और इसे eCVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 79 हॉर्सपावर और 141 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है, जिससे टोटल आउटपुट 114 हॉर्सपावर का मिलता है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम 177.6V लिथियम-आयन बैटरी से लैस है और टोयोटा का दावा है कि यह पावरफुल हाइब्रिड पावरट्रेन 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

इसके अलावा, हाइराइडर में 1.5-लीटर K15C इंजन वाला माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन है, जो नई ब्रेजा, XL6 और अर्टिगा जैसे मॉडल्स में भी मौजूद है। यह इंजन 103 हॉर्सपावर और 137 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाले माइल्ड-हाइब्रिड इंजन में ऑल-वील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

आने वाली है 7-सीटर अर्बन क्रूजर हाइराइडर

कंपनी जल्द ही अपनी हाइब्रिड हाइराइडर का 7 सीटर वर्जन ला सकता है। हाल ही में इस वीइकल के टेस्ट मॉडल को देखा गया था। इसका वीलबेस 5 सीटर मॉडल से काफी लंबा होगा और यह लंबाई में भी अधिक होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल 5 सीटर मॉडल जैसे पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।