Hindi Newsऑटो न्यूज़toyota urban cruiser ev with a range of over 400 km will be launched tomorrow
400+ km रेंज के साथ भारत आ रही टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, टीजर ने खोले राज; कल होगी लॉन्च

400+ km रेंज के साथ भारत आ रही टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, टीजर ने खोले राज; कल होगी लॉन्च

संक्षेप:

टोयोटा ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर ईवी (Urban Cruiser EV) का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक SUV से कल ऑफिशियली पर्दा उठाया जाएगा।

Jan 19, 2026 03:19 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टोयोटा ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर ईवी (Urban Cruiser EV) का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक SUV से कल ऑफिशियली पर्दा उठाया जाएगा। टीजर से साफ हो गया है कि इंडिया-स्पेक Urban Cruiser EV काफी हद तक उसी कॉन्सेप्ट जैसी होगी जिसे Auto Expo 2025 में दिखाया गया था। सामने की तरफ इस SUV में स्लिम LED हेडलैंप, आईब्रो-स्टाइल LED DRL, उभरा हुआ बोनट और मस्क्युलर बंपर डिजाइन देखने को मिलता है। पूरी तरह बंद ग्रिल इसे एक खास EV लुक देती है जो इसे टोयोटा की पेट्रोल-डीजल कारों से अलग पहचान दिलाती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

इसमें क्लोज्ड ग्रिल के साथ पियानो ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं। फ्रंट में ADAS मॉड्यूल को भी सलीके से इंटीग्रेट किया गया है। चार्जिंग पोर्ट फ्रंट फेंडर के ऊपर दिया गया है और BEV बैजिंग भी इसे इलेक्ट्रिक मॉडल के तौर पर अलग बनाती है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो Urban Cruiser EV काफी हद तक Maruti Suzuki e Vitara जैसी दिखती है, क्योंकि दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। हालांकि, टोयोटा ने बॉडी लाइन्स को थोड़ा सॉफ्ट रखा है, जिससे SUV ज्यादा प्रीमियम और सिंपल नजर आती है। इसमें 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, बॉडी कलर ORVM और एक्टिव एयर फ्लैप्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

दमदार होगा इंटीरियर

टीजर में इंटीरियर की झलक नहीं दिखाई गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसका केबिन काफी हद तक Maruti e Vitara जैसा होगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि टोयोटा इसमें अपने डार्क थीम और फिनिश का इस्तेमाल कर सकती है। डैशबोर्ड डिजाइन मॉडर्न और क्लीन होगा, जिसमें बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन दिया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बटन-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, फिक्स्ड ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।

450 किमी का मिल सकता है रेंज

सेफ्टी के मामले में भी टोयोटा Urban Cruiser EV को काफी मजबूत बनाने की तैयारी में है। इसमें 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ESC, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और TPMS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बैटरी और पावरट्रेन Maruti e Vitara जैसे ही होंगे। इसमें 49kWh की बैटरी के साथ 144bhp मोटर और 61kWh की बैटरी के साथ 174bhp मोटर का ऑप्शन मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ईवी ग्राहकों को 420 किमी के आसपास की रेंज ऑफर करेगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।