Hindi Newsऑटो न्यूज़toyota urban cruiser ev will launched india 19 january 2026
भारत आ रही 500 km+ रेंज वाली टोयोटा की ये इलेक्ट्रिक कार, इस दिन होगी लॉन; जान लीजिए खासियत

भारत आ रही 500 km+ रेंज वाली टोयोटा की ये इलेक्ट्रिक कार, इस दिन होगी लॉन; जान लीजिए खासियत

संक्षेप:

टोयोटा 19 जनवरी को अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (Toyota Urban Cruiser EV) को लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि बड़ा बैटरी पैक करीब 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

Jan 08, 2026 02:10 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टोयोटा इंडिया (Toyota India) भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने जा रही है। इसी क्रम में कंपनी 19 जनवरी, 2026 को अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (Toyota Urban Cruiser EV) को लॉन्च करने वाली है। यह कार असल में मारुति की आने वाली e Vitara का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन होगी। लॉन्च के बाद अर्बन क्रूजर ईवी का मुकाबला सीधे हुंडई क्रेटा ईवी, महिंद्रा BE 6 और VinFast VF 6 जैसी मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV से होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिल सकता है 543 किमी रेंज

बैटरी और मोटर ऑप्शन की बात करें तो अर्बन क्रूजर ईवी में वही सेटअप मिलने की उम्मीद है जो Maruti e Vitara में दिया जाएगा। इसमें 49kWh बैटरी के साथ 144bhp मोटर और 61kWh बैटरी के साथ 174bhp मोटर का ऑप्शन मिल सकता है। फिलहाल सिंगल चार्ज रेंज के ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि बड़ा बैटरी पैक ARAI साइकिल पर करीब 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

कुछ ऐसी हो सकती है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इंटरनेशनल-स्पेक अर्बन क्रूजर ईवी, e Vitara से काफी मिलती-जुलती नजर आती है। इसमें स्लीक LED हेडलैंप्स और DRLs, बीच में ब्लैक ट्रिम से जुड़ा फ्रंट लुक और स्मूद बंपर दिया गया है जिसके किनारों पर वर्टिकल एयर वेंट्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं, जो संभवतः 18-इंच साइज के होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि भारत में लॉन्च होने वाली अर्बन क्रूजर ईवी में डिजाइन के स्तर पर कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।

सेफ्टी और फीचर्स भी दमदार

केबिन के अंदर इसमें 10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और Infinity साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, 7-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और AVAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।