543 KM रेंज, 8 साल की वारंटी, 2 बैटरी ऑप्शन; तहलका मचाने आ रही टोयोटा की धाकड़ एबेला SUV, जानिए खासियत
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला (Toyota Urban Cruiser Ebella) जल्द लॉन्च होने वाली है। इसकी रेंज 543KM है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन और जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) अब भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी जल्द ही टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला (Toyota Urban Cruiser Ebella) को लॉन्च करने वाली है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत करीब ₹17 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसका टॉप वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 543 किमी. तक की ARAI सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करती है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 17 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दो बैटरी ऑप्शन
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला (Toyota Urban Cruiser Ebella) दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। इसमें एक 49 kWh का बैटरी पैक है, जो 142bhp की पावर और फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ आती है। ये ईवी डेली सिटी और हाईवे के लिए यह बेहतर विकल्प है।
इसमें दूसरा बैटरी पैक (लॉन्ग रेंज) 61 kWh का मिलता है, जो 171.5 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 543KM तक है। इसमें AC चार्जिंग और CCS2 DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम मिलता है। ये दोनों बैटरी पैक LFP (Lithium Iron Phosphate) टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जो ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ मानी जाती है।
Heartect-e प्लेटफॉर्म पर तैयार
यह SUV सुजुकी (Suzuki) के साथ मिलकर विकसित किए गए Heartect-e EV प्लेटफॉर्म पर बनी है। ये स्केलेबल आर्किटेक्चर, बेहतर बैटरी इंटीग्रेशन, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ आती है। भारत में इसकी मैन्युफैक्चरिंग गुजरात स्थित सुजुकी (Suzuki) प्लांट में होगी, जहां ई-विटारा (e Vitara) भी बनती है।
डिजाइन – मॉडर्न और बोल्ड
अर्बन क्रूजर एबेला (Urban Cruiser Ebella) का लुक काफी आकर्षक और मॉडर्न है। इसमें स्लिक LED लाइटिंग, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, 18-इंच अलॉय व्हील, ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन मिलता है। इसमें SUV जैसा ऊंचा और दमदार स्टांस मिलता है। हालांकि, इसका डिजाइन सुजुकी ई-विटारा (Suzuki e Vitara) से मिलता-जुलता नजर आता है।
इंटीरियर भी हाई-टेक
इसके कैबिन में आपको 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट मिलती है।
सेफ्टी में भी नंबर-1
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, मजबूत बॉडी शेल मिलते हैं। इसके टॉप वैरिएंट E3 में एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360° कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वारंटी और सर्विस सपोर्ट
टोयोटा (Toyota) ने EV ग्राहकों के लिए खास प्लान भी तैयार किए हैं। इसमें 8 साल की बैटरी वारंटी, बैटरी-ऐज-ए-सर्विस प्लान (Battery-as-a-Service), गारंटीड बायबैक प्रोग्राम मिलता है। इसके लिए 500+ डीलरशिप EV सर्विस के लिए तैयार हैं और 2,500 से ज्यादा प्रशिक्षित टेक्नीशियन हैं।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


