Toyota लाया इस बेहतरीन कॉम्पैक्ट SUV का जबर्दस्त फेसलिफ्ट, बहुत कुछ है खास

Apr 19, 2026 07:17 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

फेसलिफ्ट में कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को रिवाइज किया है। खास बात है कि इसके TNGA-B प्लैटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं डीटेल।

Toyota लाया इस बेहतरीन कॉम्पैक्ट SUV का जबर्दस्त फेसलिफ्ट, बहुत कुछ है खास

टोयोटा ने अपनी Yaris Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट अनवील किया है। फेसलिफ्ट में कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को रिवाइज किया है। खास बात है कि इसके TNGA-B प्लैटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फेसलिफ्ट खासतौर से यूरोपियन मार्केट के लिए है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी ने अपनी यारिस में क्या-क्या बदलाव किए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

शानदार लग रहा रिवाइज्ड एक्सटीरियर

यारिस क्रॉस फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में किए गए बदलावों को साफ देखा जा सकता है। पुरानी कार की छोटी और नैरो ग्रिल को एक नए हनीकॉम्ब डिजाइन से रिप्लेस गया है, जो बॉडी के कलर का है और फ्रंट पैनल में काफी अच्छे से इंटीग्रेटेड है। रिवाइज्ड एंगुलर हेडलैंप्स में पहले से ज्यादा अपीलिंग लाइटिंग एलिमेंट्स हैं और नए फ्रंट बंपर में ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। वहीं, टोयोटा का लोगो हेडलैंप्स के बीच में थोड़ा ऊपर की ओर लगाया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 21.05 - 30 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फेसलिफ्ट के साथ दो नए कलर ऑप्शन- पर्शियन सॉल्ट और प्रेशियस ब्रॉन्ज भी ऑफर किए जा रहे हैं। प्रेशियस ब्रॉन्ज टू-टोन वाला ऑप्शन है, जिसमें ब्लैक कलर की रूफ और पिलर दिए गए हैं। टॉप-एंड एक्सेल और मिड-टियर डिजाइन ट्रिम्स में 18 और 17 इंच के नए अलॉय वील दिए गए हैं। साइड क्लैडिंग पर अब काले प्लास्टिक में 'यारिस क्रॉस' लिखा मिलता है। यारिस क्रॉस GR Sport में 18 इंच के रिम, थोड़ा चौड़ा फ्रंट बम्पर और 'जीआर स्पोर्ट' लोगो दिए गए हैं।

इंटीरियर भी धांसू और हाइटेक

2026 टोयोटा यारिस क्रॉस के इंटीरियर में दिखने वाले बदलावों में से एक है दरवाजों, डैशबोर्ड और इंजन इग्निशन बटन के आसपास प्लैटिनम कलर के इंसर्ट। मिड-टियर डिजाइन ट्रिम में अब स्पोर्ट्स सीट्स मिलती हैं, जो पहले केवल एक्सेल ट्रिम में उपलब्ध थीं। अब इनमें प्लैटिनम हाइलाइट्स और स्टिचिंग भी है, जो केबिन के बाकी हिस्सों बखूबी मैच करती है। टॉप एक्सेल ट्रिम में सीट्स के लिए लेदरेट और प्लांट-बेस्ड मटेरियल का यूज किया गया है। साथ ही यहां कॉन्ट्रास्टिंग हाइलाइट्स भी दिए गए हैं।

जीआर स्पोर्ट वेरिएंट में डार्क इंटीरियर थीम और लेदरेट के साथ स्वेड स्पोर्ट सीट्स हैं, जिन पर रेड कलर की स्टिचिंग की गई है। हेडरेस्ट और स्टीयरिंग वील पर 'जीआर' लोगो भी मौजूद हैं। अन्य वर्जन-विशिष्ट विशेषताओं में दरवाजों और इंस्ट्रूमेंट पैनल में गनमेटल सिल्वर इंसर्ट शामिल हैं। टॉप-एंड मॉडल्स में जेबीएल साउंड सिस्टम, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग दी गई हैं, जबकि सभी कैटिगरी में स्टैंडर्ड इक्विपमेंट में पावर-क्लोजिंग ORVM, स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स और टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट शामिल हैं।

पावरट्रेन

2026 यारिस क्रॉस फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स से कनेक्टेड है। हाइब्रिड सिस्टम में एक छोटी लिथियम-आयन बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर (ऑल-वील ड्राइव वेरिएंट में) शामिल हैं। फेसलिफ्ट से पहले के मॉडल में यह हाइब्रिड पावरट्रेन दो पावर आउटपुट ऑप्शन – 114 हॉर्सपावर और 129 हॉर्सपावर में उपलब्ध था। हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल केवल हाई पावर आउटपुट वाले वर्जन में ही उपलब्ध है। फ्रंट-वील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन पहले की तरह ही मौजूद हैं और इसकी मैक्सिमम स्पीड 175 किमी प्रति घंटा है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।