
कंपनी का दावा 1 लीटर पेट्रोल में 19.86KM दौड़ेगी SUV, लेकिन रियल टेस्ट में खुली पोल! कीमत ₹7.21 लाख
भारतीय बाजार में मारुति की सब-कॉम्पैक्ट फ्रोंक्स SUV काफी अच्छा कर रही है। ये कंपनी की लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक बन चुकी है। दूसरी तरफ, इसके प्लेटफॉर्म को शेयर करने वाली टोयोटा टैसर भी बेहतर सेल्स के साथ आगे बढ़ रही है। ये दोनों कार एक जैसे इंजन को शेयर करती है।
भारतीय बाजार में मारुति की सब-कॉम्पैक्ट फ्रोंक्स SUV काफी अच्छा कर रही है। ये कंपनी की लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक बन चुकी है। दूसरी तरफ, इसके प्लेटफॉर्म को शेयर करने वाली टोयोटा टैसर भी बेहतर सेल्स के साथ आगे बढ़ रही है। ये दोनों कार एक जैसे इंजन को शेयर करती है। यानी टैसर में भी 1.2-लीटर पेट्रोल, 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ मिलता है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जिसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक है। ऐसे में अब टर्बो-पेट्रोल AMT के रियल माइलेज टेस्ट की डिटेल सामने आ गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.21 लाख रुपए है।






टोयोटा टैसर का माइलेज टेस्ट
टैसर का टर्बो-पेट्रोल इंजन 100hp का पावर देता है और जब इसे 6-स्पीड ऑटो के साथ जोड़ा जाता है। कंपनी इसे लेकर 19.86Kmpl के माइलेज का दावा करती है। ऐसे में ऑटोकार इंडिया के रियल माइलेज टेस्ट में टैसर AT ने शहर के अंदर 10.17Kmpl और हाईवे पर 15.35Kmpl का माइलेज दिया। इस तरह इसका औसत माइलेज 12.76Kmpl रहा। यानी कंपनी के किए गए दावे से इसका रियल माइलेज 7.1Kmpl कम रहा। यानी ये कंपनी के दावे से काफी कम रहा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.31 - 2.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 10.54 - 13.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस टैसर टर्बो को एक्स्ट्रा टॉर्क असिस्ट और फ्यूल बचाने में मदद के लिए एक ऑटो इंजन स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम का फायदा मिलता है। टैसर AT का 1060kg का कम कर्ब वेट भी एफिशिएंसी में मदद करता है। हालांकि, हमारे टेस्ट के दौरान 35-40 डिग्री C के बीच हाई एम्बिएंट टेम्परेचर का मतलब था कि AC केबिन को ठंडा रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था, जिससे एफिशिएंसी पर असर पड़ा।
टैसर टर्बो-पेट्रोल मैनुअल का रियल-वर्ल्ड फ्यूल एफिशिएंसी टेस्ट भी किया गया, जिसके दौरान इसने शहर में 10.9Kmpl और हाईवे पर 16.7Kmpl का माइलेज दिया। दूसरी तरफ, मारुति फ्रोंक्स मैनुअल में सिटी पर 13.5Kmpl और हाईवे पर 20Kmpl और AMT के साथ 13Kmpl (सिटी) और 18.8Kmpl (हाईवे) देती है। यानी माइलेज में मारुति टैसर से ज्यादा बेहतर नजर आती है।
अर्बन क्रूजर टैसर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टोयोटा टैसर को मारुति फ्रोंक्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका डायमेंशन फ्रोंक्स के जैसा ही है, लेकिन एक खास नए लुक के लिए इसमें नया फ्रंट दिया गया है। कूप-स्टाइल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में चमकदार ब्लैक कलर में तैयार एक नया और बोल्ड हनीकॉम्ब मेश ग्रिल, सेंटर में आकर्षक टोयोटा लोगो के साथ नए ट्विन LED DRLs मिलते हैं। एसयूवी में अपडेटेड LED टेललाइट्स भी हैं, जो बूट पर एक लाइट बार के माध्यम से जुड़ती हैं, जबकि मॉडल में नए स्टाइल वाले एलॉय व्हील भी हैं।
केबिन काफी हद तक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के जैसा है, जिसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेंटर में MID यूनिट के साथ ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। केबिन में नया डुअल-टोन ट्रीटमेंट दिया गया है, जबकि लगभग सभी अन्य फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, एक 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, DRLs के साथ ऑटोमैटिक LED हेडलैंप जैसे कई फीचर्स से लैस है। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और रियर एसी वेंट भी मिलते हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




