खुशखबरी! फ्रोंक्स को बराबर की टक्कर देने वाली इस कार पर आया बंपर डिस्काउंट, अभी लेने वालों को मिल रही तगड़ी डील
टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) पर इस महीने आकर्षक ऑफर दे रही है, जिससे इसकी खरीद और भी किफायती हो गई है। ये कार फ्रोंक्स को बराबर की टक्कर देती है। आइए जानते हैं कि इस पर कितना फायदा मिल रहा है।

अगर आप स्टाइलिश, कॉम्पैक्ट और सिटी ड्राइव के लिए परफेक्ट क्रॉसओवर SUV ढूंढ रहे हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। जी हां, क्योंकि टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) पर इस महीने आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे इसकी खरीद और भी किफायती हो गई है। कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर सेगमेंट में टेजर (Taisor) का मुकाबला मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) और टाटा पंच (Tata Punch) जैसी गाड़ियों से है और अब डिस्काउंट के साथ यह और भी मजबूत विकल्प बन गई है। आइए जानते हैं कि इस पर कितना फायदा मिल रहा है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 8 - 15.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कितना मिल रहा है फायदा?
फरवरी 2026 में टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) पर मिलने वाले ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं। इसके टर्बो वैरिएंट पर ₹25,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, कैश डिस्काउंट ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन एक्सचेंज और लॉयल्टी स्कीम के साथ कुल बचत अच्छी बन सकती है।
टर्बो वैरिएंट पर खास फायदा
टेजर (Taisor) का टर्बो इंजन वैरिएंट खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, तेज एक्सेलेरेशन, स्पोर्टी ड्राइविंग फील मिलता है। इस कार पर अभी मिलने वाला ₹25,000 तक का कैश डिस्काउंट इस वैरिएंट को और आकर्षक बना देता है।
शहर के लिए परफेक्ट क्यों?
टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जो कॉम्पैक्ट साइज में SUV जैसा लुक चाहते हैं। इसके अलावा शहर में आसान ड्राइविंग और पार्किंग चाहते हैं और मॉडर्न फीचर्स और स्टाइल पसंद करते हैं या फिर भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू चाहते हैं। यह खासतौर पर युवा और सिटी-फोकस्ड खरीदारों के बीच लोकप्रिय हो रही है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




