Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Sales Breakup October 2025, Innova Hycross Dominate Glanza, Taisor Fortuner
ग्लैंजा, टैसर, रुमियन या फॉर्च्यूनर को छोड़ इस कार पर टूट पड़े लोग; अक्टूबर में बनी नंबर-1; ये इनोवा नहीं

ग्लैंजा, टैसर, रुमियन या फॉर्च्यूनर को छोड़ इस कार पर टूट पड़े लोग; अक्टूबर में बनी नंबर-1; ये इनोवा नहीं

संक्षेप: टोयोटा की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। पिछले महीने उसके लिए अर्बन क्रूजर हाइराइडर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसने अक्टूबर में अपनी इस साल की सबसे बड़ी सेल दर्ज की है।

Fri, 14 Nov 2025 11:53 AMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टोयोटा की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। पिछले महीने उसके लिए अर्बन क्रूजर हाइराइडर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसने अक्टूबर में अपनी इस साल की सबसे बड़ी सेल दर्ज की है। इसे 11,555 ग्राहक मिले। खास बात ये है कि सितंबर की तुलना में कंपनी के सभी मॉडल को ग्रोथ मिली है। बता दें कि कंपनी पोर्टफोलियो में सुजुकी के प्लेटफॉर्म पर तैयार कई मॉडल शामिल हैं। चलिए एक बार कंपनी के सेल्स ब्रेकअप पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टोयोटा कार सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025
मॉडलअगस्तसितंबरअक्टूबर
अर्बन क्रूजर हाइराइडर9,1007,60811,555
इनोवा हाइक्रॉस9,3049,78311,089
ग्लैंजा5,1023,2996,162
टैसर2,6832,2974,561
फॉर्च्यूनर2,5082,783-
रुमियन688293,075
हिलक्स260219377
कैमरी158137276
वेलफायर104107168
लैंड क्रूजर152774
टोटल29,30227,08937,337

टोयोटा की सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो अर्बन क्रूजर हाइराइडर की अगस्त में 9,100 यूनिट और सितंबर में 7,608 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 11,555 यूनिट का हो गया। इनोवा हाइक्रॉस की अगस्त में 9,304 यूनिट और सितंबर में 9,783 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 11,089 यूनिट का हो गया। ग्लैंजा की अगस्त में 5,102 यूनिट और सितंबर में 3,299 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 6,162 यूनिट का हो गया।

ये भी पढ़ें:वेन्यू, एक्सटर, वरना के साथ ऑरा, टक्सन का जादू भी पड़ा फीका; ये कार बनी नंबर-1

टैसर की अगस्त में 2,683 यूनिट और सितंबर में 2,297 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 4,561 यूनिट का हो गया। फॉर्च्यूनर की अगस्त में 2,508 यूनिट और सितंबर में 2,783 यूनिट बिकी थीं। रुमियन की अगस्त में 68 यूनिट और सितंबर में 829 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 3,075 यूनिट का हो गया। हिलक्स की अगस्त में 260 यूनिट और सितंबर में 219 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 377 यूनिट का हो गया।

ये भी पढ़ें:भारत में 5 कार बेचने वाली कंपनी ने लूट ली महफिल, अक्टूबर में दोगुना कार बेच डाली

कैमरी की अगस्त में 158 यूनिट और सितंबर में 137 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 276 यूनिट का हो गया। वेलफायर की अगस्त में 104 यूनिट और सितंबर में 107 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 168 यूनिट का हो गया। लैंड क्रूजर की अगस्त में 15 यूनिट और सितंबर में 27 यूनिट बिकी थीं। जबकि अक्टूबर में ये आंकड़ा 74 यूनिट का हो गया।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।