Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Rumion Rs. 30,000 Discounts In December 2025
जिन्हें अर्टिगा नहीं मिल रही, वो इस 7-सीटर को खरीद रहे; इस महीने ईयरएंड डिस्काउंट ने सस्ता भी बना दिया

जिन्हें अर्टिगा नहीं मिल रही, वो इस 7-सीटर को खरीद रहे; इस महीने ईयरएंड डिस्काउंट ने सस्ता भी बना दिया

संक्षेप:

टोयोटा के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ती 7-सीटर कार रुमियन है। इसे मारुति अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस वजह से देखने में ये दोनों कार लगभग एक जैसी नजर आती हैं। हालांकि, इनके एक्सटीरियर और इंटीरियर में हल्के चेंजेस देखने को मिलते हैं।

Dec 12, 2025 08:19 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टोयोटा के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ती 7-सीटर कार रुमियन है। इसे मारुति अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस वजह से देखने में ये दोनों कार लगभग एक जैसी नजर आती हैं। हालांकि, इनके एक्सटीरियर और इंटीरियर में हल्के चेंजेस देखने को मिलते हैं। इस महीने कंपनी इस कार पर 30,000 रुपए का छोटा डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी इस पर 10,000 रुपए का सेल्स डिस्काउंट और 20,000 रुपए का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस दे रही है। इसका फायदा CNG मॉडल पर भी मिलेगा। बता दें कि रुमियन की एक्स-शोरूम कीमत वैरिएंट के हिसाब से 10,44,200 से 13,61,800 रुपए तक है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टोयोटा रुमियन की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)
1.5L Normal Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
SRs. 10,81,500Rs. 10,44,200-Rs. 37,300-3.45%
GRs. 11,97,500Rs. 11,56,200-Rs. 41,300-3.45%
VRs. 12,70,500Rs. 12,26,600-Rs. 43,900-3.46%
1.5L Normal Petrol-Auto (TC)
SRs. 12,31,500Rs. 11,89,000-Rs. 42,500-3.45%
GRs. 13,37,500Rs. 12,91,300-Rs. 46,200-3.45%
VRs. 14,10,500Rs. 13,61,800-Rs. 48,700-3.45%
1.5L Normal CNG-Manual
SRs. 11,76,500Rs. 11,35,900-Rs. 40,600-3.45%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.54 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.94 - 14.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

रुमियन का इंजन और फीचर्स

रुमियन में 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन ऑप्शन देखने को मिलता है। इसका पहला इंजन पावरट्रेन 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ आता है। वहीं, CNG पावरट्रेन में 87bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका 1.5-लीटर NA पेट्रोल मोटर 20.51kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जबकि CNG वैरिएंट 26.11km/kg का माइलेज देने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स नहीं मिल पा रही तो उसके जैसी ये SUV खरीद लो, अभी ₹49200 का डिस्काउंट; C

इसके फीचर्स की बात करें तो टोयोटा रुमियन वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑडियो और कॉलिंग के लिए स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेकेंड रो पर लगे एसी वेंट और टोयोटा आई-कनेक्ट से लैस है। इसमें 55 से अधिक फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सेकेंड रो के लिए आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।