आ गया अर्टिगा के टक्कर वाली इस कार का असली माइलेज, कंपनी के दावे से बिल्कुल अलग? लेने से पहले जरूर जान लें

Mar 01, 2026 12:15 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टोयोटा रुमियन के पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट का रियल-वर्ल्ड माइलेज सामने आ गया है। इसके मुताबिक कार का सिटी माइलेज 14 किमी./लीटर रहा। आइए हाईवे का रियल माइलेज जानते हैं।

आ गया अर्टिगा के टक्कर वाली इस कार का असली माइलेज, कंपनी के दावे से बिल्कुल अलग? लेने से पहले जरूर जान लें
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगर आपका 7-सीटर फैमिली कार लेने का प्लान है और माइलेज आपकी पहली प्राथमिकता है, तो ये खबर आपके काम की है। रिपोर्ट के मुताबिक में टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) के पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट का रियल-वर्ल्ड माइलेज सामने आ गया है और जो आंकड़े सामने आए हैं, वो जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कीमत और माइलेज

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने इस एमपीवी को 2023 में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, इसकी कीमत ₹10.51 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, CNG वर्जन का माइलेज 26.11 किमी./किग्रा तक है। वहीं, पेट्रोल मैनुअल की कीमत 20.51 किमी./लीटर और पेट्रोल ऑटोमैटिक (AT) का माइलेज 20.30 किमी./लीटर है।

हमारा रियल-वर्ल्ड माइलेज टेस्ट

कारवाले की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन को शहर और हाईवे दोनों पर चलाकर टेस्ट किया। इसके मुताबिक कार का सिटी माइलेज 14 किमी./लीटर रहा। वहीं, हाईवे का माइलेज 19 किमी./लीटर का रहा।

कुल औसत 16.55 किमी/लीटर

कुल औसत माइलेज की बात करें तो यह कंपनी के दावे से थोड़ा कम रहा, लेकिन 7-सीटर ऑटोमैटिक एमपीवी के हिसाब से आंकड़ा संतोषजनक कहा जा सकता है। इसकी कुल औसत माइलेज 16.55 किमी./लीटर रही।

इंजन और पावर

टोयोटा रुमियन (Rumion) में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसमें CNG वर्जन में पावर घटकर 87bhp और 121Nm हो जाती है।

किनसे है मुकाबला?

यह एमपीवी सीधे तौर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) और किआ कैरेंस क्लैविस (Kia Carens Clavis) को टक्कर देती है। खास बात यह है कि रुमियन (Rumion) मूल रूप से अर्टिगा (Ertiga) पर आधारित है, लेकिन इसमें टोयोटा (Toyota) की ब्रांड वैल्यू और सर्विस नेटवर्क का फायदा मिलता है।

किसके लिए है सही ?

अगर आप एक फैमिली के लिए 7-सीटर कार चाहते हैं, तो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा चाहते हैं। माइलेज और कम मेंटेनेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) एक संतुलित विकल्प बन सकती है।

कागज पर 20.30 kmpl का दावा और असल में 16.55 kmpl का औसत फर्क जरूर है, लेकिन शहर और हाइवे के मिक्स उपयोग में यह एमपीवी एक व्यावहारिक और किफायती पैकेज साबित होती है। फैमिली कार सेगमेंट में रुमियन (Rumion) एक शांत लेकिन मजबूत खिलाड़ी की तरह अपनी जगह बना रही है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।