अर्टिगा के टक्कर वाली इस कार पर हजारों रुपये की छूट का मौका, 26 km है माइलेज; कीमत ₹9.55 लाख

Apr 12, 2026 09:03 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति अर्टिगा के री-बैज्ड वर्जन टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) पर अप्रैल, 2026 में हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान रुमियन खरीदने पर अधिकतम 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 

अर्टिगा के टक्कर वाली इस कार पर हजारों रुपये की छूट का मौका, 26 km है माइलेज; कीमत ₹9.55 लाख

अगले कुछ दिनों में नई 7-सीटर एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देश की बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर अर्टिगा के ही री-बैज्ड वर्जन टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) पर अप्रैल, 2026 में हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान रुमियन खरीदने पर अधिकतम 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टोयोटा रुमियन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो टोयोटा रुमियन का लुक फ्रेश लेकिन प्रीमियम नजर आता है। सामने की तरफ चौड़ी ग्रिल, शार्प हेडलैंप्स और ऊंचा बोनट इसे मजबूत रोड प्रेजेंस देता है। साइड प्रोफाइल सीधी और क्लीन है, जो MPV की पहचान को साफ तौर पर दिखाती है। केबिन के अंदर अच्छी हेडरूम और लेगरूम मिलती है। भारतीय मार्केट में रुमियन की एक्स-शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये से शुरू होती है।

दमदार है कार की सेफ्टी

फीचर्स के तौर पर इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल USB चार्जिंग पॉइंट्स, स्टेयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी कार में मौजूद हैं। रुमियन के सभी वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

पावरट्रेन के तौर पर रुमियन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 102bhp की पावर और 136Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। माइलेज के मामले में रुमियन निराश नहीं करती। कार का पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट करीब 20.5 km/l जबकि ऑटोमैटिक वैरिएंट लगभग 20 km/l तक का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट 26 km/kg माइलेज देने का दावा करती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।