इस 7-सीटर फैमिली कार पर मिल रहा इतने रुपए का कैश डिस्काउंट; 26Km माइलेज और 6 एयरबैग से लैस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इस वजह से इस पर बड़ा डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। रुमियन को मारुति अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। वहीं, अर्टिगा पर इस महीने कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा। बता दें की रुमियन की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।

Toyota Rumion Only Rs 15,000 Discount In July 2026
Toyota Rumion
केवल
12,500/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल 7-सीटर रुमियन इस महीने छोटा सा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इस MPV पर ग्राहकों को 15 हजार रुपए के बेनिफिट मिलेंगे। जिसमें 10,000 रुपए कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपए का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इस वजह से इस पर बड़ा डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। रुमियन को मारुति अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। वहीं, अर्टिगा पर इस महीने कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा। बता दें की रुमियन की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 75.8 लाख से शुरू
EMI केवल99,200/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 2 Series Gran Coupe
₹ 46.9 - 48.9 लाख
EMI केवल61,400/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
अपनी EMI जानें

जुलाई में इस कार को खरीदने के लिए 29 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। कंपनी ने बताया कि वैरिएंट के आधार पर इस कार की कीमत में 2.5% तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 9.79 लाख रुपए से 14.21 लाख रुपए तक जाती हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से होता है। वहीं, रेनो ट्राइबर और निसान ग्रेवाइट को भी टक्कर देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 9.55 - 13.86 लाख

EMI केवल12,500/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

EMI केवल11,600/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 11.02 - 12.88 लाख

EMI केवल14,500/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Bolero Neo Plus

Mahindra Bolero Neo Plus

₹ 11.41 - 12.51 लाख

EMI केवल15,000/ माह
अपनी EMI जानें
टोयोटा रुमियन पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटट्रांसमिशनकीमत
E MT NEODRIVEManual9,79,000
S MT NEO DRIVEManual10,77,000
G MT NEO DRIVEManual11,93,000
S AT NEO DRIVEAutomatic12,35,000
V MT NEO DRIVEManual12,70,000
G AT NEODRIVEAutomatic13,44,000
V AT NEO DRIVEAutomatic14,21,000
टोयोटा रुमियन CNG वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें
S MT CNGManual11,69,000

रुमियन का इंजन और फीचर्स

रुमियन में 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन ऑप्शन देखने को मिलता है। इसका पहला इंजन पावरट्रेन 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ आता है। वहीं, CNG पावरट्रेन में 87bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका 1.5-लीटर NA पेट्रोल मोटर 20.51kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जबकि CNG वैरिएंट 26.11km/kg का माइलेज देने में सक्षम है।

इसके फीचर्स की बात करें तो टोयोटा रुमियन वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑडियो और कॉलिंग के लिए स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सेकेंड रो पर लगे एसी वेंट और टोयोटा आई-कनेक्ट से लैस है। इसमें 55 से अधिक फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सेकेंड रो के लिए आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलता है।

रुमियन का रियल-वर्ल्ड माइलेज टेस्ट
कारवाले की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन को शहर और हाईवे दोनों पर चलाकर टेस्ट किया। इसके मुताबिक कार का सिटी माइलेज 14 किमी./लीटर रहा। वहीं, हाईवे का माइलेज 19 किमी./लीटर का रहा। कुल औसत माइलेज की बात करें तो यह कंपनी के दावे से थोड़ा कम रहा, लेकिन 7-सीटर ऑटोमैटिक एमपीवी के हिसाब से आंकड़ा संतोषजनक कहा जा सकता है। इसकी कुल औसत माइलेज 16.55 किमी./लीटर रही।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़बड़े स्पेस वाली इस 7-सीटर फैमिली कार पर मिल रहा इतने रुपए का कैश डिस्काउंट