
अर्टिगा को टक्कर देने वाली ये MPV हुई और भी सेफ, हर वैरिएंट में अब 6 एयरबैग; जानें इसकी खासियत
दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपने फैमिली कार रुमियन को पहले से ज्यादा सेफ और स्मार्ट बना दिया है। बता दें कि अब टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) के हर वैरिएंट में 6-एयरबैग (फ्रंट, साइड और कर्टेन) स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे।
दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपने फैमिली कार रुमियन को पहले से ज्यादा सेफ और स्मार्ट बना दिया है। बता दें कि अब टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) के हर वैरिएंट में 6-एयरबैग (फ्रंट, साइड और कर्टेन) स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। इसके अलावा, रुमियन के टॉप V ग्रेड में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी जोड़ा गया है। बता दें कि भारतीय मार्केट में टोयोटा रुमियन का मुकाबला मारुति सुजुकी एर्टिगा, महिंद्रा मराजो, रेनॉल्ट ट्राइबर, किआ कैरेंस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी 7-सीटर फैमिली कार से होता है।
धांसू है एमपीवी का केबिन
बता दें कि रुमियन सिर्फ सेफ्टी में ही नहीं बल्कि स्टाइल और कम्फर्ट में भी नंबर-1 है। प्रीमियम क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED टेललाइट्स और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे स्टाइलिश बनाते हैं। वहीं, अंदर कंफर्टेबल 7-सीटें, 60:40 स्प्लिट 2nd रो, रेक्लाइनिंग 3rd रो, AC और Toyota i-Connect जैसे स्मार्ट फीचर्स ड्राइव और पैसेंजर्स के लिए बेहद शानदार हैं।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो टोयोटा रुमियन में 1.5L K-Series इंजन दिया गया है जो पेट्रोल और ई-सीएनजी के साथ आता है। कार के इंजन को 5MT और 6AT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी रुमियन के पेट्रोल वैरिएंट में 20.51 km/l और CNG में 26.11 km/kg माइलेज देने का दावा करती है। मार्केट में एमपीवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




