Toyota ने रिलीज किया छोटी लैंड क्रूजर का नया TVC वीडियो, भारत में भी होने वाली है एंट्री
टोयोटा अपनी लैंड क्रूजर एफजे को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच टोयोटा मोटर फिलीपींस ने इसका नया TVC (टेलीविजन कमर्शियल) वीडियो रिलीज किया है, जिससे ग्राहकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

टोयोटा (Toyota) की छोटी लैंड क्रूजर यानी Land Cruiser FJ के भारत में लॉन्च होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस एसयूवी की इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही एंट्री हो चुकी है। अब कंपनी अपनी इस नई लैंड क्रूजर एफजे एसयूवी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच टोयोटा मोटर फिलीपींस ने इसका नया TVC (टेलीविजन कमर्शियल) वीडियो रिलीज किया है, जिससे ग्राहकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। वीडियो में लैंड क्रूजर एफजे की ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी को दिखाया गया है।
नदी क्रॉस करते दिखी लैंड क्रूजर एफजे
वीडियो की शुरुआत एक शख्स के लैंड क्रूजर एफजे की चाबी उठाने से होती है। इसके बाद वह स्मोकी ब्लू कलर की एसयूवी का टेलगेट खोलकर सामान रखता है और इसे लेकर शहर की तरफ निकल जाता है। रास्ते में वह एक छोटी वॉटर स्ट्रीम को पार करता है। इसके बाद वीडियो में एसयूवी का दमदार बॉक्सी डिजाइन नजर आता है। इसमें ऊंची बॉडी, शार्प बॉडी लाइन्स और कई रगेड डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। बाद में यही एसयूवी खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों, चढ़ाई और यहां तक कि नदी के बीच से गुजरती दिखाई देती है। इससे इसकी ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota New Land Cruiser FJ
₹ 20 - 28 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mercedes-Benz S-Class
₹ 2.2 - 2.38 करोड़
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 27.7 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
भारत में 2028 तक लॉन्च होने की उम्मीद
यह टीवीसी फिलीपींस का है, लेकिन टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका प्रोडक्शन अगस्त 2028 से छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में बने टोयोटा के प्लांट में शुरू हो सकता है। इसे 2028 के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसे लैंड क्रूजर फमिली की छोटी और ज्यादा किफायती एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 25 लाख से 35 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
फॉर्च्यूनर से छोटी, लेकिन ज्यादा ऊंची
थाइलैंड-स्पेक लैंड क्रूजर एफजे की लंबाई 4,610mm, चौड़ाई 1,855mm और ऊंचाई 1,890mm है। इसका व्हीलबेस 2,580mm है। वहीं, टोयोटा फॉर्च्यूनर की लंबाई 4,795mm और व्हीलबेस 2,745mm है। यानी एफजे फॉर्च्यूनर से 185mm छोटी और इसका व्हीलबेस 165mm कम है। हालांकि, एफजे 55mm ज्यादा ऊंची है और दोनों की चौड़ाई में कोई फर्क नहीं है।
2.7-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 4WD
लैंड क्रूजर एफजे में 2.7-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही 2TR-FE इंजन फॉर्च्यूनर के पेट्रोल वर्जन में भी इस्तेमाल होता है। एफजे में यह इंजन 166PS की पावर और 245Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट-टाइम 4WD स्टैंडर्ड है। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें रियर डिफरेंशियल लॉक, A-TRC और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मॉडर्न फीचर्स से लैस है केबिन
रगेड एसयूवी होने के बावजूद लैंड क्रूजर एफजे का केबिन काफी मॉडर्न है। इसमें 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट और तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। एसयूवी में 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, सिंथेटिक लेदर सीट्स और 55:45 स्प्लिट-फोल्डिंग सेकेंड रो सीट्स भी मिलती हैं।
ADAS और कई सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए लैंड क्रूजर एफजे में कई एयरबैग्स के साथ ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और प्री-कोलिजन सेफ्टी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक हाई बीम और पैनोरमिक व्यू मॉनिटर भी दिया गया है।


