इस फैमिली कार पर ताबड़तोड़ टूटे ग्राहक, जुलाई में 9,976 घरों तक पहुंची; दूसरे 10 मॉडल छूटे पीछे
भारतीय मार्केट में टोयोटा की कारों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो एक बार फिर Toyota Innova + Hycross) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय मार्केट में टोयोटा की कारों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो हर बार की तरह टोयोटा इनोवा और हायक्रॉस (Toyota Innova + Hycross) की जोड़ी ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि जुलाई, 2026 में इनोवा और हायक्रॉस की कुल 9,976 यूनिट्स बिकीं। इस दौरान सालाना आधार पर इनकी बिक्री में 9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 9,119 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान हुए दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही हाइराइडर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। हालांकि, हायराइडर की बिक्री में सालाना आधार पर 18 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। यह जुलाई, 2026 में 7,187 यूनिट्स पर सिमट गई। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा ग्लैंजा ने कब्जा जमाया। ग्लैंजा ने 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,461 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जबकि चौथे नंबर पर पॉपुलर एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,189 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की।
टैसर की बिक्री में बड़ा उछाल
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा रुमियन रही। रुमियन ने इस दौरान 357 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,632 यूनिट्स कार की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा टैसर रही। टैसर ने 46 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,470 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा एबेला रही। एबेला की जुलाई, 2026 में 283 यूनिट्स बिकीं। वहीं, टोयोटा कैमरी 27 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ आठवें नंबर पर रही। इसकी कुल 205 यूनिट्स बिकीं।
वेलफायर और लैंड क्रूजर का हाल
बिक्री की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर लग्जरी एमपीवी टोयोटा वेलफायर रही। वेलफायर ने इस दौरान 60 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 72 यूनिट्स कार की बिक्री की। वहीं, दसवें स्थान पर बिक्री की इस लिस्ट में कंपनी की दमदार एसयूवी टोयोटा लैंड क्रूजर LC300 रही। टोयोटा LC300 की बिक्री 65 पर्सेंट घटकर 28 यूनिट्स रह गई। सबसे आखिरी नंबर पर पिकअप ट्रक टोयोटा हिल्क्स रही। हिल्क्स ने 96 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ केवल 13 यूनिट्स बिक्री की।
मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ में दिखा सुधार
अगर जून, 2026 से तुलना करें तो कई मॉडलों ने बेहतरीन वापसी की है। बता दें कि जून, 2026 में 7,332 यूनिट्स बेचने वाली इनोवा और हायक्रॉस ने जुलाई में 36 पर्सेंट की महीने-दर-महीने बढ़त हासिल की। इसी तरह ग्लैंजा ने जून की 3,512 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई में 27 पर्सेंट और फॉर्च्यूनर ने भी जून की 2,514 यूनिट्स के मुकाबले 27 पर्सेंट की मजबूत रिकवरी दिखाई। रुमियन की बिक्री में भी जून की तुलना में 11 पर्सेंट का सुधार दर्ज हुआ। कुल मिलाकर, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम गाड़ियों के दम पर टोयोटा भारतीय मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।



