क्रेटा के टक्कर वाली इस SUV को खरीदने टूटे ग्राहक, बिक्री में बना दिया नंबर-1; 28 km है माइलेज

Apr 07, 2026 11:26 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

क्रेटा के टक्कर वाली इस SUV को खरीदने टूटे ग्राहक, बिक्री में बना दिया नंबर-1; 28 km है माइलेज

टोयोटा की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो बड़ा उलटफेर करते हुए टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते महीने हायराइडर को कुल 10,206 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर हायराइडर की बिक्री में 93 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 5,286 यूनिट रहा था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

28 किमी तक है माइलेज

भारतीय मार्केट में टोयोटा हायराइडर की एक्स-शोरूम कीमत 11.34 लाख से शुरू होकर 20.16 लाख रुपये तक जाती है। टोयोटा हायराइडर के अलग-अलग वैरिएंट में भारतीय ग्राहकों को करीब 28 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है। भारतीय मार्केट में हायराइडर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी मिड-साइज एसयूवी से होता है। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री की बारे में विस्तार से।

इस 117% बढ़ गई रूमियन की बिक्री

दूसरी ओर बीते कुछ सालों से लगातार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन रही टोयोटा इनोवा, जिसमें हायक्रॉस और क्रिस्टा भी शामिल है दूसरे पोजीशन पर रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,156 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रूमियन रही। टोयोटा रूमियन ने इस दौरान 117 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,893 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,795 यूनिट कार की बिक्री की।

पांचवें नंबर पर ही टोयोटा ग्लैंजा

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा ग्लैंजा रही। टोयोटा ग्लैंजा ने इस दौरान एक पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,470 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा टैसर रही। टोयोटा टैसर ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,815 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हीलक्स रही। टोयोटा हीलक्स ने इस दौरान 22 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 308 यूनिट कार की बिक्री की।

83 यूनिट बिकी टोयोटा लैंड क्रूजर 300

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टोयोटा वेलफेयर रही। टोयोटा वेलफेयर ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 224 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा कैमरी रही। टोयोटा कैमरी ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 219 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 रही। टोयोटा लैंड क्रूजर 300 ने इस दौरान 38 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 83 यूनिट कार की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।