सबको खरीदनी है यही 7-सीटर, पिछले 30 दिनों में बेच डाली 9,630 यूनिट कार; बिक्री में बनी नंबर-1

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा ने बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर टोयोटा इनोवा (हाईक्रॉस और क्रिस्टा) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

सबको खरीदनी है यही 7-सीटर, पिछले 30 दिनों में बेच डाली 9,630 यूनिट कार; बिक्री में बनी नंबर-1

भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा की कारों का एक अलग ही क्रेज रहता है। टोयोटा ने बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर टोयोटा इनोवा (हाईक्रॉस और क्रिस्टा) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इनोवा ने बीते महीने कुल 9,630 यूनिट कार की बिक्री की। इस दौरान इनोवा की बिक्री में सालाना आधार पर 25 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 7,699 यूनिट का था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

96% बढ़ गई हाइराइडर की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा की पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर रही। हाइराइडर ने इस दौरान 96 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,115 यूनिट की बिक्री की। ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 4,642 यूनिट था।

ग्लैंजा की बिक्री में आई गिरावट

दूसरी ओर कंपनी की प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा और सबसे पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। ग्लैंजा की बिक्री सालाना आधार पर 19 पर्सेंट घटकर 3,360 यूनिट रह गई। जबकि यह पिछले साल अप्रैल में 4,132 यूनिट थी। वहीं, दबंगों की पहली पसंद मानी जाने वाली फॉर्च्यूनर की बिक्री में भी सालाना 22 पर्सेंट की गिरावट आई है। बता दें कि अप्रैल, 2026 में इसकी 2,253 यूनिट ही बिक सकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 2,904 यूनिट का था।

रुमियन, टैसर और लग्जरी कारों का प्रदर्शन

टोयोटा रुमियन और हाल ही में आई टैसर दोनों ने ही सालाना आधार पर 5-5 पर्सेंट की हल्की बढ़त दर्ज की है। अप्रैल 2026 में रुमियन की 2,585 यूनिट और टैसर की 2,550 यूनिट बिकीं। वहीं, हिलक्स की 304 यूनिट और कैमरी की 199 यूनिट की बिक्री हुई।

490% बढ़ गई वेलफायर की बिक्री

दूसरी ओर कंपनी की महंगी और लग्जरी एमपीवी वेलफायर ने बीते महीने कुल 118 यूनिट कार की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर वेलफायर की बिक्री में 490 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा, कंपनी की बाहुबली एसयूवी टोयोटा लैंड क्रूजर को भी खूब ग्राहक मिले। इस दौरान लैंड क्रूजर ने 400 पर्सेंट की ग्रोथ के साथ 45 यूनिट की बिक्री की।

कुल बिक्री में 21% का शानदार इजाफा

भले ही कुछ बड़े मॉडल्स की मंथली बिक्री कम हुई हो, लेकिन ओवरऑल कंपनी के लिए यह महीना शानदार रहा। टोयोटा इंडिया ने अप्रैल, 2026 में कुल 30,159 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की है। पिछले साल अप्रैल, 2025 में कंपनी ने कुल 24,833 यूनिट्स बेची थीं, यानी सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री 21 पर्सेंट बढ़ गई है। हालांकि, मार्च 2026 की 35,000 से ज्यादा यूनिट्स के मुकाबले अप्रैल में कंपनी की टोटल सेल्स मंथ-ऑन-मंथ आधार पर 14 पर्सेंट कम रही है।

इनोवा हाईक्रॉस की सफलता का राज

इनोवा हाईक्रॉस के नंबर-1 पोजीशन पर बने रहने की सबसे बड़ी वजह इसका बेजोड़ कंफर्ट, प्रीमियम केबिन स्पेस और दमदार हाइब्रिड इंजन है। यह गाड़ी बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ एक शानदार माइलेज भी देती है, जो बड़े परिवारों के लिए इसे पहली पसंद बनाता है। अमेजिंग रीसेल वैल्यू और टोयोटा का सालों पुराना भरोसा आज भी लोगों को इस गाड़ी की तरफ सबसे ज्यादा खींच रहा है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।