Toyota की नई कॉम्पैक्ट SUV, मिल सकता है 30 kmpl से ज्यादा का माइलेज, कीमत भी कम
मार्केट में एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूनी की एंट्री होने वाली है, जो 30 kmpl से ज्यादा तक का माइलेज दे सकती है। इस जबर्दस्त कॉम्पैक्ट एसयूवी को टोयोटा लॉन्च करने वाला है। आइए जानते हैं डीटेल।

एसयूवी लेने का मूड है, लेकिन माइलेज को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं, तो थोड़ा सा और इंतजार कर लीजिए। मार्केट में एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूनी की एंट्री होने वाली है, जो 30 kmpl से ज्यादा तक का माइलेज दे सकती है। इस जबर्दस्त कॉम्पैक्ट एसयूवी को टोयोटा लॉन्च कर सकता है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा अपनी पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Taisor का हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। टाइजर और मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के लगभग सभी कंपोनेंट एक जैसे हैं। वहीं, मारुति सुजुकी आजकल फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी का नया हाइब्रिड पावरट्रेन टाइजर में भी ऑफर किया जा सकता है।
एटकिंसन साइकिल पर बेस्ड इंजन का कमाल
मारुति ने 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन डिवेलप किया है, जो डिजायर में देखने को मिलता है। यह इंजन एटकिंसन साइकिल पर बेस्ड है, जिससे इंजन आगे के वील्स को पावर देने की बजाय बैटरी पैक को चार्ज करता है। यह एक सीरीज हाइब्रिड सेटअप है, जिसमें इंजन जनरेटर का काम करता है और बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से, वील्स को पावर देता है। इससे बैटरी पैक में हमेशा इतनी रेंज बनी रहती है कि आप एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जा सकें। इसके अलावा यह एक नॉर्मल इलेक्ट्रिक वीइकल से अलग है, जिसे दोबारा चार्ज होने में काफी समय लग सकता है। अब तक मारुति ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसी कारों में टोयोटा की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही थी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
माइलेज 30 kmpl से भी ज्यादा होने की उम्मीद
मारुति की सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी अधिक किफायती और सस्ती होगी, जिसे हम मारुति और टोयोटा दोनों के वीइकल्स में देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार टाइजर इस नए हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होने वाली पहली टोयोटा कार होगी। हाइब्रिड सेटअप के साथ इसकी माइलेज 30 kmpl से भी ज्यादा हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि टोयोटा 2027 में कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ टाइजर का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करेगी। फीचर्स की बात करें, तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल-पैनल सनरूफ शामिल हैं।
इतनी हो सकती है कीमत
मौजूदा टाइजर की कीमत 15.28 लाख रुपये तक है। उम्मीद की जा रही है कि हाइब्रिड मॉडल की कीमत लगभग 16 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) हो सकती है। बताते चलें कि टोयोटा इस साल अपनी नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर को भी इंट्रोड्यूस कर सकता है। इसमें आपको बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


