Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Land Cruiser Sold Only 55 Unit In November 2025
100 तो दूर 60 ग्राहक भी नहीं खींच पाई ये SUV, कमाल का इंजन-फीचर्स फिर भी नवंबर की रही सबसे फिसड्डी

100 तो दूर 60 ग्राहक भी नहीं खींच पाई ये SUV, कमाल का इंजन-फीचर्स फिर भी नवंबर की रही सबसे फिसड्डी

संक्षेप:

टोयोटा की मॉडल वाइज नवंबर सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह इनोवा हाइक्रॉस नंबर-1 कार बनी। वहीं, उसकी लग्जरी लैंड क्रूजर 300 पोर्टफोलियो की सबसे कम बिकने वाली कार बनी। पिछले महीने LC 300 की सिर्फ 55 यूनिट बिकीं।

Dec 13, 2025 11:19 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टोयोटा की मॉडल वाइज नवंबर सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह इनोवा हाइक्रॉस नंबर-1 कार बनी। वहीं, उसकी लग्जरी लैंड क्रूजर 300 पोर्टफोलियो की सबसे कम बिकने वाली कार बनी। पिछले महीने LC 300 की सिर्फ 55 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि पिछले कई महीने से इसकी बिक्री 100 यूनिट के पार नहीं हो पाई है। पिछले 6 महीने के दौरान इसकी सिर्फ 116 यूनिट बिकी हैं। इसमें से 3 महीने तो इसका खाता तक नहीं खुला। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 2.16 करोड़ से 2.25 करोड़ रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी इसकी सेल्स में इजाफा करने के लिए इस महीने शानदार ईयरएंड डिस्काउंट भी दे रही है। दरअसल, टोयोटा LC 300 पर दिसंबर 2025 में भारत का सबसे ज्यादा OEM-सपोर्टेड डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस पर 517,286 रुपए की 5 साल की वारंटी, 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज, 750,000 TFS सबवेंशन और 50,000 रुपए तक के रेफरल मिल रहे हैं। इस तरह इस कार पर कुल 13,67,200 रुपए तक का फायदा मिल रहा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Land Rover Range Rover Sport

Land Rover Range Rover Sport

₹ 1.45 - 2.95 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Cayenne EV

Porsche Cayenne EV

₹ 1.76 - 2.26 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lotus Emeya

Lotus Emeya

₹ 2.34 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lexus LM

Lexus LM

₹ 2.1 - 2.62 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz Maybach EQS

Mercedes-Benz Maybach EQS

₹ 2.28 - 2.63 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Taycan

Porsche Taycan

₹ 1.67 - 2.53 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:एक बार फिर 00 यूनिट पर सिमटी इस कार की बिक्री, नवंबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

टोयोटा लैंड क्रूजर के फीचर्स और स्पेसिफिकेसंस

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 के फीचर्स की बात करें तो इसमें मस्कुलर हुड, टोयोटा लोगो के साथ ब्लैक-आउट ग्रिल, गोल हेडलाइट्स और LED फॉग लाइट्स के साथ DRLs दिए गए हैं। इस कार में चौकोर विंडो, साइड-स्टेपर्स, ब्लैक फेंडर और 16-इंच के व्हील मिलते हैं। SUV में AC वेंट के चारों तरफ सिल्वर डिजाइन, 2 USB पोर्ट, सेंट्रल कंसोल पर एक रेट्रो लैंड क्रूजर लोगो के साथ वुडेन डैशबोर्ड और एक 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें:जिसे देखो वो ये SUV खरीद रहा! इसके सामने बोलेरो, थार, XUV3X0 की नहीं चल रही

लैंड क्रूजर में एक 3.5-लीटर, ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 415ps की पावर और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ इसमें दूसरा 3.3-लीटर, ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन मिलता है, जो 309ps की पावर और 700Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजन को 10-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 को लॉन्च किया गया था।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।