टोयोटा की इस SUV को खरीदना हो गया महंगा, कंपनी ने एक साथ इतने लाख रुपए बढ़ा दिए
टोयोटा इंडिया ने अपनी प्रीमियम और महंगी लैंड क्रूजर SUV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस कार को 2.15 लाख रुपए तक महंगा कर दिया है। अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 2.18 करोड़ रुपए से शुरू होगी।

टोयोटा इंडिया ने अपनी प्रीमियम और महंगी लैंड क्रूजर SUV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस कार को 2.15 लाख रुपए तक महंगा कर दिया है। अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 2.18 करोड़ रुपए से शुरू होगी। लैंड क्रूजर दो वैरिएंट में उपलब्ध है, इसमें ZX डीजल ऑटोमैटिक और GR-S डीजल ऑटोमैटिक शामिल हैं। इनमें से पहले वाले की कीमत बढ़ाई गई है, जबकि दूसरे वाले की एक्स-शोरूम कीमत 2.25 करोड़ रुपए ही बनी रहेगी।






भारत में बिकने वाली लैंड क्रूजर सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन LC300 में उपलब्ध है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में मिलने वाले 7-सीटर मॉडल के विपरीत, भारत में यह फ़ुल-साइज SUV 5-सीटर के तौर पर बेची जाती है। इसकी खूबियों में इसका बॉक्सी डिजाइन, 20-इंच के टायर, बैश प्लेट, लेदर अपहोल्स्ट्री, जैम प्रोटेक्शन वाला सनरूफ, 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार-जोन वाला क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lotus Emeya
₹ 2.34 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lexus LM
₹ 2.1 - 2.62 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Cayenne EV
₹ 1.76 - 2.26 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz Maybach EQS
₹ 2.28 - 2.63 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Taycan
₹ 1.67 - 2.53 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की डिटेल
टोयोटा लैंड क्रूजर 300 के फीचर्स की बात करें तो इसमें मस्कुलर हुड, टोयोटा लोगो के साथ ब्लैक-आउट ग्रिल, गोल हेडलाइट्स और LED फॉग लाइट्स के साथ DRLs दिए गए हैं। इस कार में चौकोर विंडो, साइड-स्टेपर्स, ब्लैक फेंडर और 16-इंच के व्हील मिलते हैं। SUV में AC वेंट के चारों तरफ सिल्वर डिजाइन, 2 USB पोर्ट, सेंट्रल कंसोल पर एक रेट्रो लैंड क्रूजर लोगो के साथ वुडेन डैशबोर्ड और एक 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।
लैंड क्रूजर 300 में एक 3.5-लीटर, ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 415ps की पावर और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ इसमें दूसरा 3.3-लीटर, ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन मिलता है, जो 309ps की पावर और 700Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजन को 10-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है।
इस SUV में 6 ड्राइव मोड मिलते हैं, जिसमें ईको, कम्फर्ट, नॉर्मल, स्पोर्ट एस, स्पोर्ट एस प्लस, कस्टम शामिल हैं। इसेमं 110 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। हालांकि, इसमें पेट्रोल या हाइब्रिड इंजन ऑप्शन नहीं मिलता। बता दें कि कंपनी ने इस भारतीय बाजार में ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया गया था।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


