
Toyota बढ़ाएगा थार रॉक्स की टेंशन, ला रहा लैंड क्रूजर FJ, मिल सकता है फॉर्च्यूनर वाला तगड़ा इंजन
टोयोटा साल 2028 में इंडियन मार्केट में Land Cruiser FJ को लॉन्च करने की सोच रही है। यह गाड़ी कंपनी इंडियन मार्केट में कंपनी की फॉर्च्यूनर से नीचे वाले सेगमेंट में आएगी। इसकी टक्कर Mahindra Thar Roxx से होगी।
टोयोटा, महिंद्रा को बड़ी टेंशन देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी साल 2028 में इंडियन मार्केट में Land Cruiser FJ को लॉन्च करने की सोच रही है। यह गाड़ी कंपनी इंडियन मार्केट में कंपनी की फॉर्च्यूनर से नीचे वाले सेगमेंट में आएगी। इसकी टक्कर Mahindra Thar Roxx से होगी। इस एसयूवी को लॉन्च होने में काफी समय है, लेकिन इसी बीच इसके राइट-हैंड ड्राइव वर्जन को बैंकॉक की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके स्पाई फोटो को Rushlane/Motor Thailand ने शेयर किया है।






रोड प्रेजेंस काफी दमदार
टोयोटा ने एक्सपो में डिजाइन को पूरी तरह से दिखा दिया था, लेकिन टेस्ट मॉडल पर भारी कैमोफ्लाज चढ़ा हुआ था। FJ की लंबाई 4,575 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,960 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2580 मिमी है। ROXX की तुलना में इसका व्हीलबेस छोटा है, लेकिन यह लंबाई और ऊंचाई में ROXX से आगे है। इन डाइमेंशन्स से FJ का रोड प्रेजेंस काफी दमदार हो जाता है और इसे आप स्पाई फोटो में देख सकते हैं। FJ में C-शेप के डीआरएल, मजबूत बंपर, शानदार बॉडीवर्क, अपीलिंग रूफ रेल, उभरे हुए वील आर्च और पुल-टाइप डोर हैंडल होंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

टेलगेट पर एक स्पेयर वील
स्पाई फोटो में एसयूवी का केवल पिछला हिस्सा ही दिख रहा है। इसमें टेलगेट पर एक स्पेयर वील लगा हुआ है। सभी पहिए कैमोफ्लाज के अंदर छिपे हुए हैं। रियर विंडस्क्रीन पर आपको एक्सपोज्ड वाइपर और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप देखने को मिलेगा। साथ ही कंपनी इसमें फ्लैट टेलगेट पर पुल-टाइप डोर हैंडल भी दे रही है। रियर में आप बंपर पर पार्किंग सेंसर और रिफ्लेक्टर लैंप भी देख सकते हैं। एसयूवी का C-पिलर भी काफी थिक लग रहा है। कंपनी इस एसयूवी को पांच कलर ऑप्शन- FJ-ऐश, प्लैटिनम वाइट पर्ल माइका, ऐटिट्यूड ब्लैक माइका, स्मोकी ब्लू और ऑक्साइड ब्रॉन्ज मेटैलिक में ऑफर कर सकती है।
मिल सकता है फॉर्च्यूनर वाला इंजन
भारत में FJ फॉर्च्यूनर के 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ आ सकती है। दिलचस्प बात यह है कि विदेशों में बिकने वाली Land Cruiser 250 में भी यही इंजन इस्तेमाल होता है। जिस सेगमेंट में यह एंट्री करेगी उसे देखते हुए भारत-स्पेसिफिक मॉडल में 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलने की भी संभावना है, लेकिन इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। थार रॉक्स की बात करें, तो यह 2.2 लीटर के डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ आती है। साथ ही इसमें एक 2.0 लीटर के टर्बोचार्ज्ड इंजन का भी ऑप्शन मिलता है।
(Spy Photo: Rushlane/motor thailand)
(Main Image: BBC Top Gear)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




