
गजब! मात्र 30 दिन में 30085 कारें बेच इस कंपनी ने हासिल की 19% की बढ़त, भरोसा ऐसा कि बंद आंखों से खरीद रहे लोग
टोयोटा ने नवंबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट शेयर कर दी है। नवंबर 2025 में कंपनी ने 30,085 यूनिट की डिलीवरी हासिल की है, जो 19% की शानदार ग्रोथ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने नवंबर 2025 की अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है और इस बार कंपनी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी ने नवंबर में कुल 30,085 यूनिट बेचीं, जिनमें से 26,418 यूनिट घरेलू बाजार में और 3,667 यूनिट एक्सपोर्ट में शामिल हैं। यह परफॉर्मेंस पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है और दिखाता है कि भारत में टोयोटा की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
साल-दर-साल (YoY) तुलना— 19% की दमदार उछाल
| टाइमफ्रेम | नवंबर 2025 | नवंबर 2024 | ग्रोथ |
|---|---|---|---|
| Y-o-Y सेल्स | 30,085 यूनिट | 25,182 यूनिट | 19% |
पिछले साल नवंबर 2024 की तुलना में कंपनी ने इस साल 4,903 यूनिट ज्यादा बिक्री की है। यह ग्रोथ दर्शाती है कि त्योहारों के बाद भी टोयोटा की डिमांड बनी हुई है।
कौन से मॉडल दे रहे हैं टोयोटा को बूस्ट?
टोयोटा के कई मॉडल लगातार मजबूत बिक्री दिखा रहे हैं, लेकिन नवंबर 2025 में दो नए एडिशन ने कंपनी की ग्रोथ को खास तौर पर समर्थन दिया।
अर्बन क्रूजर हायराइडर ऐरो एडिशन
स्टाइल और फीचर्स के साथ पैक यह मॉडल यूथ और फैमिली दोनों को काफी पसंद आ रहा है।
फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन (Fortuner Leader Edition)
एसयूवी सेगमेंट में पहले से ही मजबूत इस मॉडल का नया एडिशन और भी पॉपुलर हो रहा है, खासकर प्रीमियम SUV खरीदारों में।
कंपनी क्या कहती है?
टोयोटा प्रवक्ता ने सेल्स रिपोर्ट पर खुशी जताते हुए कहा कि त्योहारी सीजन के पॉजिटिव माहौल और सरकार के प्रगतिशील GST सुधारों की वजह से इस महीने भी हमें शानदार ग्रोथ मिली है। हमारे नए एडिशन अर्बन क्रूजर हायराइडर ऐरो एडिशन (Urban Cruiser Hyryder Aero Edition) और फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन (Fortuner Leader Edition) को पूरे देश में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। ड्रम टो (Drum Tao) जैसी इनोवेटिव कैंपेन और बैंगलोर में टोयोटा एक्सपेरिमेंटल म्यूजियम (Toyota Experiential Museum -TEM) की लॉन्चिंग ने ग्राहकों से हमारा जुड़ाव और भी मजबूत किया है।
टोयोटा एक्सपीरियंस म्यूजियम (TEM) हाल ही लॉन्च हुआ था और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, जिसने ब्रांड की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया।
नवंबर 2025 की यह बिक्री रिपोर्ट बताती है कि टोयोटा अपनी ग्रोथ ट्रैक पर बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रही है। नए एडिशन, मजबूत SUV लाइनअप और बढ़िया ब्रांड कनेक्ट—सब मिलकर कंपनी के लिए लगातार बूस्टर का काम कर रहे हैं। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो दिसंबर 2025 और अपकमिंग महीनों में भी टोयोटा का प्रदर्शन काफी दमदार रहने वाला है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




