Toyota, किआ और रेनो की 3 नई CNG कारें, बहुत कुछ है खास, एक में टर्बो इंजन भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनियां अब अपनी CNG कारों के पोर्टफोलियो को और बड़ा करने की तैयारी में लग गई हैं। इसी कड़ी में Toyota, Kia और Renault भी अपनी नई CNG कारों को लाने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं इन कंपनियों की नई सीएनजी कारों के बारे में।

Representative Image
प्रतीकात्मक फोटो
Kia Carens Clavis
केवल
₹14,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारत में CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि कंपनियां अब अपनी CNG कारों के पोर्टफोलियो को और बड़ा करने की तैयारी में लग गई हैं। इसी कड़ी में Toyota, Kia और Renault भी अपनी नई CNG कारों के साथ इस सेगमेंट में बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले समय में रेनो की ट्राइबर, टोयोटा की ग्लांजा और किआ की कारेन्स क्लाविस जैसे मॉडल CNG पावरट्रेन के साथ नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि कंपनियां इनमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
EMI केवल₹8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.8 लाख
EMI केवल₹8,300/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.11 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
EMI केवल₹22,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
EMI केवल₹17,900/ माह
अपनी EMI जानें

Renault Triber Turbo CNG

रेनो ट्राइबर को जल्द ही ज्यादा पावरफुल इंजन मिलने वाला है। कंपनी इसमें काइगर वाला 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो काइगर में 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क देता है। यही आउटपुट ट्राइबर में भी मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसी इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। ट्राइबर टर्बो CNG में बूट फ्लोर के नीचे ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप लगाए जाने की उम्मीद है, जिससे MPV का Modular Cabin Layout बरकरार रहेगा। सीएनजी वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। जबकि, प्योर टर्बो पेट्रोल वर्जन में CVT का ऑप्शन मिल सकता है। ट्राइबर के RGEP Platform पर जाने के बाद CNG सेटअप ऑफर करना संभव हो पा रहा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.21 - 21.57 लाख

EMI केवल₹14,700/ माह
अपनी EMI जानें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.81 - 8.69 लाख

EMI केवल₹7,600/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 11.02 - 12.88 लाख

EMI केवल₹14,500/ माह
अपनी EMI जानें
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

EMI केवल₹13,800/ माह
अपनी EMI जानें
Renault Bridger

Renault Bridger

₹ 6 - 10 लाख

EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें

Toyota Glanza Facelift CNG

टोयोटा ग्लांजा का फेसलिफ्ट भी इस साल बड़े बदलावों के साथ आ सकता है। इसमें बलेनो की तरह नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन पेट्रोल में 80 bhp और 117 Nm देता है, जबकि CNG वर्जन में करीब 76.5 bhp और 98.5 Nm का आउटपुट मिल सकता है। इसके हाई वेरिएंट्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और Level 1 ADAS जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

Kia Carens Clavis CNG

किआ ने कारेन्स क्लाविस के Factory-Fitted CNG Version को ऑफिशियल शोकेस कर दिया है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा। सीएनजी मोड में यह 93 bhp और 123 Nm का आउटपुट देगा और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाएगा। इसमें बूट फ्लोर के नीचे 60-लीटर का सीएनजी टैंक लगाया गया है। इससे तीनों रो इस्तेमाल करने पर बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 116 लीटर रह जाएगा। हालांकि, किआ ने स्पेयर व्हील को कार के नीचे बरकरार रखा है। एक्स्ट्रा वेट को देखते हुए सस्पेंशन को रीट्यून करने के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक को भी अपग्रेड किया गया है। CNG ऑप्शन HTE और HTE(O) वेरिएंट्स में मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़टोयोटा, किआ और रेनो की 3 नई CNG कारें, बहुत कुछ है खास, एक में टर्बो इंजन भी