करोड़ों की टोयोटा लैंड क्रूजर में बड़ी खराबी, कंपनी ने वापस मंगवाईं गाड़ियां; कहीं आपकी SUV तो शामिल नहीं?
दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी लग्जरी SUV लैंड क्रूजर 300 की 969 यूनिट्स को वापस मंगवाने का ऐलान किया है। यह रिकॉल उन गाड़ियों के लिए है जिनका निर्माण 4 सितंबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के बीच हुआ है।

दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी लग्जरी SUV लैंड क्रूजर 300 की 969 यूनिट्स को वापस मंगवाने का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार, यह रिकॉल उन गाड़ियों के लिए है जिनका निर्माण 4 सितंबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के बीच हुआ है। कंपनी के रिकॉल जारी करने का बड़ा कारण गाड़ी के 'ट्रांसमिशन कंट्रोल कंप्यूटर' सॉफ्टवेयर में आई एक तकनीकी खराबी है। दरअसल, यह सॉफ्टवेयर गियर शिफ्टिंग और ट्रांसमिशन की परफॉर्मेंस को कंट्रोल करता है। इसलिए इसमें आई कोई भी गड़बड़ी गाड़ी की ड्राइविंग पर सीधा असर डाल सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Lotus Emeya
₹ 2.34 करोड़
Lexus LM
₹ 2.1 - 2.62 करोड़
Porsche Cayenne EV
₹ 1.76 - 2.26 करोड़
Mercedes-Benz Maybach EQS
₹ 2.28 - 2.63 करोड़
Porsche Taycan
₹ 1.67 - 2.53 करोड़
BMW XM
₹ 2.55 करोड़
क्या है पूरा मामला
आसान भाषा में समझें तो इस 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में गियर बदलने के लिए 'लीनियर सोलेनोइड्स' का इस्तेमाल होता है। सॉफ्टवेयर में दिक्कत की वजह से कुछ खास ड्राइविंग कंडीशंस में ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट और इंजन ECU के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। अगर इस समस्या को समय रहते ठीक नहीं किया गया, तो गाड़ी के गियर जरूरत से ज्यादा रेव (Over-revving) कर सकते हैं। यही वजह है कि टोयोटा ने एहतियात के तौर पर इन गाड़ियों को चेक करने और सॉफ्टवेयर अपडेट करने का फैसला किया है।
तेल लीक होने का भी खतरा
इस समस्या को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। अगर सॉफ्टवेयर फिक्स नहीं हुआ तो हाई स्पीड पर गाड़ी चलाते समय अचानक पावर कम हो सकती है या ट्रांसमिशन को नुकसान पहुँच सकता है। गंभीर मामलों में ट्रांसमिशन हाउसिंग डैमेज होने से तेल लीक होने का भी खतरा है, जिससे पूरा सिस्टम फेल हो सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि भारत में अभी तक इस खराबी की वजह से किसी हादसे या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। यही समस्या लेक्सस LX (Lexus LX) में भी देखी गई है, क्योंकि दोनों गाड़ियों में एक ही ट्रांसमिशन यूनिट का इस्तेमाल होता है।
पूरी तरह फ्री में ठीक करेगी कंपनी
भारत में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.15 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इसमें 3.3-लीटर का दमदार V6 टर्बो डीजल इंजन मिलता है जो 304bhp की पावर जनरेट करता है। कंपनी ने कहा है कि वह प्रभावित ग्राहकों से खुद संपर्क करेगी। अगर आपके पास भी इस दौरान बनी लैंड क्रूजर है, तो आप अपने नजदीकी टोयोटा डीलर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, कस्टमर असिस्टेंस सेंटर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। कंपनी इस सॉफ्टवेयर अपडेट को पूरी तरह मुफ्त में करेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


