नई फॉर्च्यूनर से लेकर सस्ती हाइब्रिड तक: टोयोटा की इन 5 धांसू कारों ने मचाई हलचल, जानिए कब होंगी लॉन्च
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने बीते कुछ सालों में मारुति सुजुकी के साथ मिलकर कई बजट-फ्रेंडली कारें उतारी हैं। इसकी बदौलत कंपनी अब भारत की पांचवीं सबसे बड़ी कार निर्माता बन चुकी है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने बीते कुछ सालों में मारुति सुजुकी के साथ मिलकर कई बजट-फ्रेंडली कारें उतारी हैं। इसकी बदौलत कंपनी अब भारत की पांचवीं सबसे बड़ी कार निर्माता बन चुकी है। लेकिन अब टोयोटा की नजरें ऊंचे और प्रीमियम सेगमेंट पर हैं। कंपनी अगले 2-3 सालों में 15 लाख रुपये से ऊपर वाले सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक जबरदस्त स्ट्रैटजी पर काम कर रही है। आने वाले समय में टोयोटा इलेक्ट्रिक और नए प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में भी धमाका करने को तैयार है। आइए जानते हैं कंपनी की ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड एसयूवी के बारे में विस्तार से।






सस्ता इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड मॉडल
टोयोटा अपनी बेहद पॉपुलर इनोवा क्रिस्टा को धीरे-धीरे विदा करने की तैयारी में है। इसकी जगह कंपनी इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड का एक नया 'लो-कॉस्ट' वर्जन लाएगी, जो 2027 की शुरुआत तक दस्तक दे सकता है। इसमें फीचर्स थोड़े कम होंगे लेकिन यह मौजूदा हाइब्रिड जितनी ही किफायती होगी। यह कार 22.16 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देगी। साथ ही, कंपनी इसके फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पर भी काम कर रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Hycross
₹ 18.86 - 30.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 34.16 - 49.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 41.54 - 46.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक एमपीवी
इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए टोयोटा 2027 में अपनी पहली तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च करेगी। यह मारुति के 'YMC' कोडनेम वाले मॉडल पर बेस्ड होगी। इसमें बैटरी और पावरट्रेन टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला (Urban Cruiser Ebella) वाले ही इस्तेमाल किए जाएंगे। मार्केट में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला किआ कैरेंस ईवी और विनफास्ट जैसी गाड़ियों से होगा।
नेक्स्ट-जेन टोयोटा फॉर्च्यूनर
एसयूवी के शौकीनों के लिए सबसे बड़ी खबर नई जनरेशन की फॉर्च्यूनर है। इसे नवंबर 2025 में आई नई हीलक्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। नई फॉर्च्यूनर का लुक पहले से काफी स्लीक और इंटीरियर ज्यादा मॉडर्न होगा। इसमें पहली बार इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और 12.3-इंच का बड़ा डिजिटल डिस्प्ले जैसे हाई-टेक फीचर्स देखने को मिलेंगे।
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ
टोयोटा एक नई बजट लैंड क्रूजर यानी 'FJ' मॉडल को भारत लाने की प्लानिंग कर रही है। यह फॉर्च्यूनर से नीचे के सेगमेंट में होगी। इसे महाराष्ट्र के नए छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में बनाया जाएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। यह दमदार एसयूवी 2028 के अंत तक शोरूम में पहुंच सकती है। इसमें पेट्रोल के साथ हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा।
टोयोटा कोरोला क्रॉस
लंबे इंतजार और पिछले साल के कैंसिलेशन के बाद कोरोला क्रॉस एक बार फिर टोयोटा की लिस्ट में शामिल हो गई है। उम्मीद है कि कंपनी 2029 की शुरुआत तक इसके अगले जनरेशन मॉडल को सीधे भारत में लॉन्च करेगी। इस प्रीमियम एसयूवी का प्रोडक्शन भी कंपनी के नए छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में ही किया जाएगा, जो टोयोटा की प्रीमियम लाइनअप को और मजबूत बनाएगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


