Toyota का 'मास्टरप्लान' तैयार! साल के अंत तक मार्केट में लेकर आ रही ये 3 धांसू कार; इनमें EV भी है शामिल

Mar 08, 2026 05:47 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिग्गज कार निर्माता टोयोटा अपने पोर्टफोलियो को नई रफ्तार देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल टोयोटा भारत में तीन नई दमदार एसयूवी उतारने की प्लानिंग कर रही है।

Toyota का 'मास्टरप्लान' तैयार! साल के अंत तक मार्केट में लेकर आ रही ये 3 धांसू कार; इनमें EV भी है शामिल

दिग्गज कार निर्माता टोयोटा अपने पोर्टफोलियो को नई रफ्तार देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल टोयोटा भारत में तीन नई दमदार एसयूवी उतारने की प्लानिंग कर रही है। बता दें कि कंपनी की अपकमिंग कारों में इलेक्ट्रिक से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के मॉडल शामिल होंगे। इन मॉडल्स में नई टेक्नोलॉजी, मॉडर्न फीचर्स और कंपनी की सिग्नेचर मजबूती का मेल देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में टोयोटा की मोस्ट-अवेटेड तीनों अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला

बता दें कि मार्च, 2026 में आने वाली इबेला टोयोटा की पहली फ्रेश इलेक्ट्रिक एसयूवी (BEV) होगी। यह मारुति सुजुकी 'ई विटारा' पर बेस्ड है, लेकिन इसे टोयोटा ने अपनी खास 'अर्बन टेक' डिजाइन लैंग्वेज के साथ तैयार किया है। इसके फ्रंट में 'हैमरहेड' स्टाइल का एग्रेसिव डिजाइन और स्लीक हेडलाइट्स दिया गया है। यह दो सिंगल-मोटर FWD वैरिएंट्स में आएगी जिसकी रेंज 440 किलोमीटर से 543 किलोमीटर तक हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 16 से 20.25 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कड़ी टक्कर को देखते हुए टोयोटा अपनी पॉपुलर हाइराइडर को तीसरी तिमाही (Q3) 2026 में एक बड़े अपडेट के साथ पेश करने जा रही है। बाहरी रूप से इसमें नए बंपर, 17-इंच के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड लाइट ग्राफिक्स मिलेंगे। केबिन के अंदर 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स जुड़ेंगे। सबसे खास बात इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स और किक-एक्टिवेटेड पावर्ड टेलगेट का मिलना है।

नेक्स्ट-जेन टोयोटा फॉर्च्यूनर

साल के अंत (Q4 2026) तक टोयोटा अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी 'फॉर्च्यूनर' का थर्ड जनरेशन मॉडल पेश कर सकती है। नई फॉर्च्यूनर और भी शार्प और सोफिस्टिकेटेड लुक के साथ आएगी। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और 'टोयोटा सेफ्टी सेंस 3' (TSS 3) जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इंटीरियर में 12.3-इंच की दो स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीटें इसे शानदार लक्जरी अनुभव देंगी। इसमें मौजूदा 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन जारी रहने की उम्मीद है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।