टोयोटा ला रही नई फॉर्च्यूनर, नई जनरेशन मॉडल में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव; जानिए कब होगी लॉन्च

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा अपनी सबसे पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर चुकी है। खबर है कि थर्ड जनरेशन वाली बिल्कुल नई फॉर्च्यूनर अगले 12 महीनों के भीतर भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकती है।

टोयोटा ला रही नई फॉर्च्यूनर, नई जनरेशन मॉडल में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव; जानिए कब होगी लॉन्च
लॉन्च की सूचना पाएं

भारत में SUV का जिक्र हो और टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। भले ही मौजूदा फॉर्च्यूनर को आए करीब एक दशक बीत चुका है लेकिन आज भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई है। हालांकि, अब टोयोटा अपनी इस सबसे पॉपुलर SUV को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर चुकी है। खबर है कि थर्ड जनरेशन वाली बिल्कुल नई फॉर्च्यूनर अगले 12 महीनों के भीतर भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकती है। नई फॉर्च्यूनर में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो अब तक इस सेगमेंट में गायब थे। आइए जानते हैं नई फॉर्च्यूनर में होने जा रहे इन 5 बदलावों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक

नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर का डिजाइन कंपनी की नई 'साइबर सूमो' लैंग्वेज पर बेस्ड होगी। इसमें आपको पतली LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ एक नया और आक्रामक बंपर देखने को मिलेगा, जो इसे सड़क पर जबरदस्त मौजूदगी देगा। सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प भी मिल सकता है, जिसकी मांग भारतीय ग्राहक लंबे समय से कर रहे थे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.98 - 18.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 10.5 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

लग्जरी अहसास वाला नया इंटीरियर

फॉर्च्यूनर का केबिन अब पूरी तरह से नया और प्रीमियम होगा। इसमें एक नया होरिजॉन्टल डैशबोर्ड दिया जाएगा जो इसे मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ काफी प्रीमियम महसूस कराएगा। इसके अलावा, आपको एक नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील और चौड़ा सेंटर कंसोल मिलेगा। इसमें सामान रखने के लिए ज्यादा जगह होगी। इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-होल्ड जैसे फीचर्स केबिन के अनुभव को और भी आसान बना देंगे।

सेफ्टी के लिए ADAS टेक्नोलॉजी

मौजूदा फॉर्च्यूनर में हाइड्रोलिक स्टीयरिंग मिलता है। जबकि नई जनरेशन में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया जाएगा। इसकी मदद से कंपनी इसमें 'टोयोटा सेफ्टी सेंस' (TSS) यानी ADAS फीचर्स जोड़ पाएगी। अब टॉप मॉडल में आपको रडार आधारित क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट और प्री-कोलिजन सेफ्टी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे, जो आपकी यात्रा को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे।

हाई-टेक डिजिटल कॉकपिट

टेक्नोलॉजी के मामले में भी नई फॉर्च्यूनर पीछे नहीं रहेगी। इसमें 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इतने ही बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इस सिस्टम में वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, सैटेलाइट नेविगेशन और वॉइस रिकग्निशन जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा, कंपनी इसमें कनेक्टेड कार सर्विसेज की एक लंबी लिस्ट भी पेश करेगी।

कंफर्ट के लिए वेंटिलेटेड सीट्स

अक्सर फॉर्च्यूनर मालिकों को गर्मी के मौसम में वेंटिलेटेड सीट्स की कमी खलती थी, जिसे कंपनी अब दूर करने जा रही है। नई फॉर्च्यूनर के टॉप वैरिएंट्स में पहली लाइन (ड्राइवर और साथ वाली सीट) के लिए वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर दिया जा सकता है। यह छोटा सा बदलाव लंबी दूरी के सफर को बेहद आरामदायक बना देगा।

(फोटो क्रेडिट- ‘X’)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।