बड़ी फैमिली के लिए खुशखबरी! टोयोटा ला रही है 5 नई 7-सीटर गाड़ियां, इनमें इलेक्ट्रिक कार भी शामिल
टोयोटा मोटर्स भारतीय मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में टोयोटा अगले दो सालों में अलग-अलग सेगमेंट और बजट में 5 नई बड़ी गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है।

अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए नई और दमदार 7-सीटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टोयोटा आपके लिए एक बेहतरीन सरप्राइज लेकर आ रही है। भारतीय मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और ग्राहकों के दिलों पर राज करने के लिए टोयोटा अगले दो सालों में अलग-अलग सेगमेंट और बजट में 5 नई बड़ी गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है। इस शानदार लिस्ट में आपको दमदार ऑफ-रोड एसयूवी, किफायती फैमिली कारें और यहाँ तक कि भविष्य की हाई-टेक इलेक्ट्रिक कारें भी देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं कि टोयोटा के इस बड़े प्लान में कौन सी गाड़ियां शामिल हैं।
आएगी 7-सीटर कोरोला
टोयोटा अपने ग्लोबल मॉडल 'कोरोला क्रॉस' के 7-सीटर वर्जन को भारतीय मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। यह बड़ी एसयूवी कंपनी के आने वाले औरंगाबाद प्लांट में बनाई जा सकती है, जिसे खास प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि तीसरी रो के यात्रियों को बेहतर स्पेस देने के लिए इसका व्हीलबेस स्टैंडर्ड मॉडल से 150 mm ज्यादा लंबा होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन और एक शानदार 2.0-लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Innova Crysta
₹ 19.72 - 26.77 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Toyota Belta
₹ 10 लाख से शुरू
Toyota Supra
₹ 85 - 95 लाख
Toyota Hilux
₹ 28.52 - 36 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
नेक्स्ट-जनरेशन फॉर्च्यूनर
भारत की सबसे पॉपुलर प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर अब एक बिल्कुल नए और ज्यादा आक्रामक अवतार में आने के लिए तैयार है। इसकी टेस्टिंग विदेशी सड़कों पर शुरू हो चुकी है। इस नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल का एक्सटीरियर डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर होगा। साथ ही इसका केबिन पूरी तरह से नया और हाई-टेक फीचर्स से लोडेड होगा। इसे कंपनी के लेटेस्ट हायलक्स वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।
आएगी सस्ती इनोवा हाइक्रॉस
साल 2027 के पास कड़े होते प्रदूषण नियमों के कारण टोयोटा अपनी बेहद पॉपुलर डीजल इंजन वाली 'इनोवा क्रिस्टा' को बंद कर सकती है। क्रिस्टा के जाने के बाद कमर्शियल ऑपरेटर्स और फ्लीट ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी इनोवा हाइक्रॉस का एक नया और ज्यादा किफायती 'लो-स्पेक' वैरिएंट मार्केट में उतारेगी।
500 किमी से ज्यादा रेंज
टोयोटा ईवी सेगमेंट में भी एक बड़ा धमाका करने जा रही है। इसके तहत तीन लाइनों वाली एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एमपीवी तैयार की जा रही है। यह कार मारुति की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। मार्केट में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला किआ और बीवाईडी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा। इस नई इलेक्ट्रिक कार में दो अलग-अलग बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। यह सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज ऑफर करेंगे।
7-सीटर हाइराइडर भी देगी दस्तक
भारतीय मार्केट में टोयोटा अपनी पॉपुलर हाइराइडर का 7-सीटर वर्जन ला रही है। इन कारों का मुकाबला महिंद्रा XUV 700, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार जैसी गाड़ियों से होगा। इसका लुक काफी हद तक मौजूदा 5-सीटर हाइराइडर जैसा ही होगा। इसमें ग्राहकों को पहले की तरह ही 1.5-लीटर का माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और माइलेज के मामले में सबसे बेस्ट 1.5-लीटर का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


