Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Innova Rs. 15,000 Discounts In December 2025
कंपनी की नंबर-1 कार, इसके सामने नहीं टिकती फॉर्च्यूनर, हाइराइडर; 31 दिसंबर तक के लिए हो गई सस्ती

कंपनी की नंबर-1 कार, इसके सामने नहीं टिकती फॉर्च्यूनर, हाइराइडर; 31 दिसंबर तक के लिए हो गई सस्ती

संक्षेप:

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने साल 2025 के आखिरी महीने यानी दिसंबर के लिए ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली इनोवा पर सबसे कम डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इनोवा कंपनी के लिए बेस्ट सेलर है। बिना डिस्काउंट के भी लोग इस कार को जमकर खरीदते हैं।

Dec 11, 2025 08:07 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने साल 2025 के आखिरी महीने यानी दिसंबर के लिए ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली इनोवा पर सबसे कम डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इनोवा कंपनी के लिए बेस्ट सेलर है। बिना डिस्काउंट के भी लोग इस कार को जमकर खरीदते हैं। इसी वजह से कंपनी इस महीने इस पर महज 15,000 का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट इस कार के सभी मॉडल पर सिर्फ रूरल एरिया में दिया जाएगा। बता दें कि इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18,65,700 रुपए और इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 18,05,800 रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)
2.4L Turbo Diesel-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
GX 7SRs. 19,99,000Rs. 18,65,700-Rs. 1,33,300-6.67%
GX 8SRs. 19,99,000Rs. 18,65,700-Rs. 1,33,300-6.67%
GX Fleet 7SRs. 19,99,000Rs. 18,65,700-Rs. 1,33,300-6.67%
GX Fleet 8SRs. 19,99,000Rs. 18,65,700-Rs. 1,33,300-6.67%
GX Plus 7SRs. 21,71,000Rs. 20,26,200-Rs. 1,44,800-6.67%
GX Plus 8SRs. 21,76,000Rs. 20,30,900-Rs. 1,45,100-6.67%
VX 7SRs. 25,40,000Rs. 23,70,600-Rs. 1,69,400-6.67%
VX 8SRs. 25,45,000Rs. 23,75,300-Rs. 1,69,700-6.67%
ZX 7SRs. 27,08,000Rs. 25,27,400-Rs. 1,80,600-6.67%
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)
2.0L Normal Petrol-Auto (CVT)
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
G Fleet 7SRs. 19,09,000Rs. 18,05,800-Rs. 1,03,200-5.41%
G Fleet 8SRs. 19,14,000Rs. 18,10,500-Rs. 1,03,500-5.41%
GX 7SRs. 19,94,000Rs. 18,86,200-Rs. 1,07,800-5.41%
GX 8SRs. 19,99,000Rs. 18,90,900-Rs. 1,08,100-5.41%
GX (O) 8SRs. 21,27,000Rs. 20,12,000-Rs. 1,15,000-5.41%
GX (O) 7SRs. 21,41,000Rs. 20,25,200-Rs. 1,15,800-5.41%
2.0L Hybrid Petrol-Auto (CVT)
VX 7SRs. 26,46,000Rs. 25,90,400-Rs. 55,600-2.10%
VX 8SRs. 26,51,000Rs. 25,95,300-Rs. 55,700-2.10%
VX (O) 7SRs. 28,44,000Rs. 27,84,300-Rs. 59,700-2.10%
VX (O) 8SRs. 28,49,000Rs. 27,89,200-Rs. 59,800-2.10%
ZXRs. 30,85,000Rs. 30,20,200-Rs. 64,800-2.10%
ZX (O)Rs. 31,49,000Rs. 30,82,900-Rs. 66,100-2.10%

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन के फीचर्स

इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन में ब्लैक रूफ के साथ नया डुअल-टोन एक्सटीरियर फिनिश और दो शेड्स सुपर व्हाइट या पर्ल व्हाइट का ऑप्शन दिया गया है। ग्रिल, एलॉय व्हील्स, फ्रंट और रियर बंपर गार्निश, व्हील आर्क क्लैडिंग और विंग मिरर के लिए नया ग्लॉस ब्लैक फिनिश भी दिया गया है। टोयोटा ने 'इनोवा' लेटरिंग के साथ बोनट एम्बलम और पीछे की तरफ एक एक्सक्लूसिव एडिशन बैज भी जोड़ा है।

ये भी पढ़ें:एक्सचेंज, स्क्रैपेज, वारंटी और लॉयल्टी बोनस; इस SUV पर आया ₹96100 का डिस्काउंट

इसके इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड, डोर पैड और सीट अपहोल्स्ट्री के लिए डुअल-टोन फिनिश है। इक्युपमेंट की बात करें तो इसमें टोयोटा ने एक एयर प्यूरीफायर, एक वायरलेस चार्जर और एक फुटवेल लैंप को जोड़ा है। पावर्ड ओटोमन के साथ सेकेंड रो की कैप्टन सीटें, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS सूट जैसे फीचर्स ZX (O) से भी बरकरार रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स नहीं मिल पा रही तो उसके जैसी ये SUV खरीद लो, अभी ₹49200 का डिस्काउंट

एक्सक्लूसिव एडिशन टॉप-स्पेक ZX(O) ट्रिम पर आधारित है जो केवल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आता है। इसमें हुड के नीचे आपको एक 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है जो कुल 186hp का पावर और 206Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये एक e-CVT से जुड़ा हुआ है। टोयोटा हाइब्रिड के लिए 23.24kpl की फ्यूल इफीसियंसी का दावा करती है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।