Toyota की इस MPV की चला जादू, सेल 2 लाख यूनिट के पार, मिलता है कमाल का कंफर्ट, इंजन भी धांसू
इनोवा हाइक्रॉस ने भारत में 2 लाख यूनिट के सेल के आंकड़े को पार कर लिया है। हाइक्रॉस में कंपनी शानदार 4-सिलिंडर इंजन के साथ कई बेहतरीन फीचर दे रही है। हाइक्रॉस भारत की सबसे सफल प्रीमियम हाइब्रिड एमपीवी में से एक बनकर उभरी है।

टोयोटा की पॉप्युलर एमपीवी- Innova Hycross ने कमाल कर दिया है। भारतीय ग्राहकों को यह एमपीवी खूब पसंद आ रही है। यही कारण है कि इसकी जबर्दस्त सेल हुई है। कंपनी ने बताया कि इनोवा हाइक्रॉस ने भारत में 2 लाख यूनिट के क्यूमुलेटिव सेल के आंकड़े को पार कर लिया है। नवंबर 2022 में लॉन्च हुई हाइक्रॉस, हाइब्रिड मोबिलिटी सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग के चलते देश में टोयोटा की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक बनी हुई है। हाइक्रॉस में कंपनी शानदार 4-सिलिंडर इंजन और कंफर्ट के साथ कई बेहतरीन फीचर दे रही है। आइए डीटेल में जानते हैं इस एमपीवी की खूबियों के बारे में।






पावरफुल इंजन, बेहतरीन फीचर और सेफ्टी रेटिंग
टोयोटा के TNGA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इनोवा हाइक्रॉस ने MPV की प्रैक्टिकैलिटी को SUV जैसी स्टाइल और मॉडर्न फीचर्स के साथ मिलाकर फैमिली और शॉफर (ड्राइवर) ड्रिवेन ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। इसकी सफलता में 5th जेनरेशन के सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम का बड़ा हाथ है। यह 2.0 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेयर्ड है। टोयोटा का दावा है कि इसका कंबाइन्ड आउटपुट 186 PS है। खास बात है कि इसका हाइब्रिड सेटअप सिटी ड्राइविंग में काफी दूरी तक EV मोड में चल सकता है, जिससे एफिशिएंसी बढ़ाने और फ्यूल कन्जंप्शन को कम करने में मदद मिलती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Crysta
₹ 18.85 - 25.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens Clavis
₹ 11.21 - 21.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हाइक्रॉस 2.0 लीटर के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है। यह इंजन 174 PS की पावर जेनरेट करता है। इससे बायर्स को बजट और अपने यूज के हिसाब से सही वेरिएंट चुनने के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं।
इंजन के अलावा, इस मॉडल की पॉप्युलैरिटी इसके प्रीमियम सेकंड-रो कंफर्ट फीचर्स के कारण भी बढ़ी है। इनमें पावर्ड Ottoman सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS-बेस्ड Toyota Safety Sense शामिल हैं। इसकी 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग ने प्रीमियम MPV सेगमेंट में इसकी पकड़ को और मजबूत किया है।
अगले साल आ सकती है अफोर्डेबल हाइक्रॉस
19.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली इनोवा हाइक्रॉस भारत की सबसे सफल प्रीमियम हाइब्रिड एमपीवी में से एक बनकर उभरी है। इसकी वजह है पेट्रोल-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की तरफ बायर्स का बढ़ता झुकाव है। सेल्स में भी यह बदलाव साफ नजर आता है और पिछले एक साल में इनोवा लाइनअप में हाइक्रॉस की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी ही है। बताते चलें कि टोयोटा अगले साल अपनी क्रिस्टा को डिस्कंटिन्यू करने वाली है। क्रिस्टा के डिस्कंटिन्यू होने से जो जगह खाली होगी, उसे भरने के लिए कंपनी एक अफोर्डेबल हाइब्रिड हाइक्रॉस ला सकती है। इसका टारगेट क्रिस्टा को पसंद करने वाले फ्लीट ऑपरेटर होंगे। कीमत कम होने के कारण इसमें कई सारे लग्जरी फीचर्स नहीं होंगे।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


