टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई इनोवा हाइक्रॉस, होंगे बड़े बदलाव; जानिए कितनी बदल जाएगी कार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस अब अपने पहले बड़े अपडेट के लिए तैयार हो रही है। भारत की सड़कों पर इस कार के एक नए मॉडल को पहली बार भारी कवर के साथ टेस्टिंग करते हुए देखा गया है।

toyota innova hycross facelift spotted during testing
Toyota Innova Crysta
केवल
25,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय मार्केट की सबसे पॉपुलर एमपीवी में से एक टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross) अब अपने पहले बड़े अपडेट के लिए तैयार हो रही है। भारत की सड़कों पर इस कार के एक नए मॉडल को पहली बार भारी कवर के साथ टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि यह इनोवा हाइक्रॉस का नया फेसलिफ्ट वैरिएंट है। इस गाड़ी को पहली बार नवंबर, 2022 में पेश किया गया था और दिसंबर 2022 में यह भारत में लॉन्च हुई थी। अब समय को देखते हुए कंपनी इसके मिड-लाइफ अपडेट पर काम कर रही है। इसे साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
EMI केवल17,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
पात्रता जांचें

एक्सटीरियर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

सड़कों पर दिखी टेस्ट कार को बंपर से लेकर बंपर तक पूरी तरह ढक कर रखा गया था। इससे साफ पता चलता है कि टोयोटा इस बार केवल छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव नहीं, बल्कि कुछ बड़ा करने वाली है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह छिपा हुआ था। इसका मतलब है कि इसके फ्रंट ग्रिल, बंपर और हेडलाइट्स के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, साइड प्रोफाइल से देखने पर कार का ढांचा, खिड़की की लाइन और साइज मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta

₹ 19.72 - 26.77 लाख

EMI केवल25,800/ माह
पात्रता जांचें
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.21 - 21.57 लाख

EMI केवल14,700/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

EMI केवल19,600/ माह
पात्रता जांचें
toyota innova hycross facelift

केबिन में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

माना जा रहा है कि कार में केबिन के अंदर बड़े बदलाव होंगे। टोयोटा इसके डैशबोर्ड ट्रिम्स, नई अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल करके केबिन को और प्रीमियम बनाएगी। इसके अलावा, फीचर्स की बात करें तो इसमें नए सॉफ्टवेयर के साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी। ग्राहकों के आराम के लिए टॉप वैरिएंट्स में वेंटिलेटेड सेकेंड-रो सीट्स, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम और अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

मैकेनिकल तौर पर कार के इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, यह फेसलिफ्ट मॉडल अपने मौजूदा 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ ही आगे भी बिकेगा। हालांकि, चर्चा है कि टोयोटा इस कार का एक फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। इसका प्रोटोटाइप कंपनी पहले ही दिखा चुकी है। सेफ्टी को बढ़ाने के लिए इसके ADAS को भी पहले से ज्यादा बेहतर किया जाएगा।

टोयोटा का सही समय पर दांव

इनोवा हाइक्रॉस को मार्केट में आए तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आज भी इसकी डिमांड बहुत मजबूत है। हालांकि, मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए यह अपडेट टोयोटा के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में टोयोटा अपनी हाइक्रॉस को नए लुक, ज्यादा फीचर्स और संभावित फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ समय पर अपडेट करके प्रीमियम 3-रो (थ्री-रो) सेगमेंट में अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।