टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई नई टोयोटा इनोवा हायक्रॉस, तस्वीरें इंटरनेट पर लीक; जानए क्या होंगे बदलाव
टोयोटा अपनी पॉपुलर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के 2027 मॉडल की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं।
टोयोटा अपनी पॉपुलर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के 2027 मॉडल की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। तमिलनाडु में टेस्टिंग के दौरान इस कार को देखा गया है। इन स्पाई शॉट्स ने कार लवर्स की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। कार के बाहरी लुक में कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, केबिन के अंदर एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी दिखाई दी है। भारत में इसे अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस नई इनोवा हाइक्रॉस में क्या-क्या खास हो सकता है।
फ्रंट प्रोफाइल में नए बदलाव
लीक तस्वीरों में कार काफी हद तक ढकी हुई थी, लेकिन इसका फ्रंट डिजाइन साफ बदला हुआ दिखता है। इसके हेडलाइट्स मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा पतले और स्लीक नजर आते हैं। दोनों हेडलाइट्स को जोड़ती हुई एक नई ट्रिम स्ट्रिप दी गई है, जिससे कार सामने से ज्यादा चौड़ी दिखती है। फ्रंट ग्रिल का साइज भी बड़ा लग रहा है और इसमें हनीकॉम्ब-स्टाइल मेश पैटर्न दिया गया है। बंपर का डिजाइन भी नया है, जिसमें पहले से ज्यादा ऊपर पिक्सेल-इंस्पायर्ड LED फॉग लैंप्स लगाए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Innova Crysta
₹ 19.72 - 26.77 लाख
Kia Carens Clavis
₹ 11.21 - 21.57 लाख
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
साइड और रियर प्रोफाइल का लुक
साइड से देखने पर कार का प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है। इसका ओवरऑल शेप, बॉडी पैनल्स और एलॉय व्हील्स का डिजाइन पुराना ही लगता है। व्हील आर्च क्लैडिंग और रूफ रेल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कार के पिछले हिस्से में कुछ हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिलते हैं। टेललैंप्स में नए LED लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। ये दोनों टेललाइट्स टेलगेट पर एक काली पट्टी से आपस में जुड़ी हुई नजर आती हैं।
केबिन और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
सबसे बड़ा अपडेट कार के केबिन के अंदर देखने को मिला है। टेस्ट म्यूट में पतले बेजल्स के साथ एक बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। डैशबोर्ड की बनावट काफी हद तक वैसी ही है, लेकिन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नए ग्राफिक्स और ज्यादा जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें बेहतर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स की उम्मीद है। नया मॉडल ज्यादा एडवांस लेवल-2 ADAS (ADAS) तकनीक से लैस हो सकता है।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
टोयोटा इसके मैकेनिकल सेटअप या इंजन में बदलाव करने के मूड में नहीं दिखती है। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। यह इंजन 173bhp की पावर जनरेट करता है और CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। दूसरा ऑप्शन 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का मिलेगा, जो e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलकर 184bhp की कंबाइंड पावर देता है। इंजन वही रहने से कार का दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज दोनों बरकरार रहेंगे।


