Toyota फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, नवंबर में आ सकता है इस पॉप्युलर कार का फेसलिफ्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसे नवंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में फ्रंट डिजाइन से लेकर केबिन के फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Innova Hycross Facelift May arrive in November
नवंबर में आ सकता है इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट
Toyota Innova Hycross
केवल
₹24,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टोयोटा फैन्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी की पॉप्युलर MPV इनोवा हाइक्रॉस (Innova Hycross) को जल्द नया अपडेट मिल सकता है। Cartoq की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को नवंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। टोयोटा पिछले तीन-चार महीनों से इसकी टेस्टिंग कर रही है और अब इसे फेस्टिव सीजन के दौरान बाजार में लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में फ्रंट डिजाइन से लेकर केबिन के फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.46 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.8 - 18.4 लाख
EMI केवल₹15,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.77 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
EMI केवल₹12,900/ माह
अपनी EMI जानें

नए फ्रंट डिजाइन के साथ आएगी एमपीवी

इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में देखने को मिल सकता है। इसमें पहले से ज्यादा स्लिम हेडलैंप, बीच में टोयोटा लोगो के साथ थिक ब्लैक स्ट्रिप और नई ग्रिल मिलने की उम्मीद है। ग्रिल का डिजाइन न्यू जेनरेशन टोयोटा हाइलक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है।इसके अलावा फ्रंट बंपर और फॉग लैंप की जगह में भी बदलाव किए जा सकते हैं। नया फ्रंट लुक एमपीवी को पहले से ज्यादा एसयूवी जैसा लुक देगा। हालांकि, साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से 16 से 18-इंच के व्हील मिल सकते हैं। अलॉय व्हील का डिजाइन भी अपडेट किया जा सकता है। रियर में मौजूदा टेललैंप का अपडेटेड डिजाइन और नए LED एलिमेंट दिए जा सकते हैं। टेलगेट पहले जैसा रह सकता है। वहीं, रियर बंपर में मामूली बदलाव और आगे-पीछे फॉक्स स्किड प्लेट ट्रिम मिलने की संभावना है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 18.86 - 30.83 लाख

EMI केवल₹24,700/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 24.97 - 28.7 लाख

EMI केवल₹32,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Safari

Tata Safari

₹ 13.4 - 26.91 लाख

EMI केवल₹17,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.99 - 25.79 लाख

EMI केवल₹18,300/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.51 - 21.96 लाख

EMI केवल₹19,000/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 20.65 - 30.9 लाख

EMI केवल₹27,100/ माह
अपनी EMI जानें

केबिन में बड़ी स्क्रीन और नए फीचर्स

नई इनोवा हाइक्रॉस के केबिन का लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। इसकी सीट्स की अपहोल्स्ट्री और कलर थीम में बदलाव हो सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, अपडेटेड ड्राइवर डिस्प्ले और बेहतर 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में रियर सीट्स के लिए भी वेंटिलेशन फीचर दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन ऑप्शन्स को कंटिन्यू रख सकती है। इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 173PS की पावर और 204Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसे CVT गियरबॉक्स के साथ पेयर किया गया है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। इस सिस्टम का टोटल आउटपुट करीब 184PS है और इसमें e-CVT ट्रांसमिशन दिया जाता है।

आ सकता है E85 फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन

फेसलिफ्ट के साथ टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का E85 फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी ला सकती है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे फेसलिफ्ट के साथ ही लॉन्च करेगी या अलग मॉडल के रूप में सेल करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा फ्लीट ग्राहकों के लिए हाइब्रिड का कम फीचर्स वाला वेरिएंट भी ला सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़टोयोटा फैन्स के लिए खुशखबरी, नवंबर में आ सकता है इस पॉप्युलर कार का फेसलिफ्ट