Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Innova Hycross and innova crysta price hike up to 48000 from jan 2026, check variant wise new price list
महंगी हुई ये 7-सीटर कार, अब पूरे ₹48,000 तक ज्यादा लगेंगे; आ गई नई प्राइस लिस्ट

महंगी हुई ये 7-सीटर कार, अब पूरे ₹48,000 तक ज्यादा लगेंगे; आ गई नई प्राइस लिस्ट

संक्षेप:

जनवरी 2026 से टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में इजाफा हुआ है। कंपनी ने इनकी कीमतों में 48,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए वैरिएंट-वाइज नई प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Jan 09, 2026 11:17 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नए साल की शुरुआत के साथ ही टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस और क्रिस्टा की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद 2026 इनोवा क्रिस्टा की कीमत पहले से 25,600 रुपये तक और 2026 इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 48,400 रुपये तक बढ़ गई है। 2.4 लीटर टर्बो डीजल-मैनुअल इंजन वाले ZX 7S वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 25,600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2026 की कीमत अब 18.85 लाख रुपये से शुरू होकर 25.53 लाख रुपये तक जाती है। प्रतिशत के हिसाब से यह 1.04% तक की बढ़ोतरी है। आइए नीचे दिए गए चार्ट में 2026 इनोवा क्रिस्टा की वैरिएंट-वाइज प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एक्स-शोरूम (जनवरी- 2026)

पुरानी और नई कीमत की तुलना

2.4L टर्बो डीजल-मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
GX 7SRs. 18,65,700Rs. 19,300Rs. 18,85,0001.03%
GX 8SRs. 18,65,700Rs. 19,300Rs. 18,85,0001.03%
GX Fleet 7SRs. 18,65,700Rs. 19,300Rs. 18,85,0001.03%
GX Fleet 8SRs. 18,65,700Rs. 19,300Rs. 18,85,0001.03%
GX Plus 7SRs. 20,26,200Rs. 20,800Rs. 20,47,0001.03%
GX Plus 8SRs. 20,30,900Rs. 21,100Rs. 20,52,0001.04%
VX 7SRs. 23,70,600Rs. 24,400Rs. 23,95,0001.03%
VX 8SRs. 23,75,300Rs. 24,700Rs. 24,00,0001.04%
ZX 7SRs. 25,27,400Rs. 25,600Rs. 25,53,0001.01%

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की नई कीमत सूची

2.0 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल-ऑटोमैटिक इंजन वाले ZX (O) वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 48,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 2026 की कीमतें अब 18.33 लाख रुपये से शुरू होकर 32.38 लाख रुपये तक जाती हैं। प्रतिशत के हिसाब से यह 1.53% तक की बढ़ोतरी है। निम्नलिखित तालिका में 2026 इनोवा हाईक्रॉस के प्रत्येक वैरिएंट के लिए पुराने और नए मूल्य की तुलना और प्रतिशत परिवर्तन प्रस्तुत किया गया है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एक्स-शोरूम प्राइस (जनवरी 2026)

पुरानी और नई कीमत की तुलना

2.0L नॉर्मल पेट्रोल-ऑटो (CVT)
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
G Fleet 7SRs. 18,05,800Rs. 27,200Rs. 18,33,0001.51%
G Fleet 8SRs. 18,10,500Rs. 27,500Rs. 18,38,0001.52%
GX 7SRs. 18,86,200Rs. 28,800Rs. 19,15,0001.53%
GX 8SRs. 18,90,900Rs. 29,100Rs. 19,20,0001.54%
GX (O) 8SRs. 20,12,000Rs. 31,000Rs. 20,43,0001.54%
GX (O) 7SRs. 20,25,200Rs. 30,800Rs. 20,56,0001.52%
2.0L हाइब्रिड पेट्रोल ऑटो (CVT)
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
VX 7SRs. 25,90,400Rs. 39,600Rs. 26,30,0001.53%
VX 8SRs. 25,95,300Rs. 39,700Rs. 26,35,0001.53%
VX (O) 7SRs. 27,84,300Rs. 42,700Rs. 28,27,0001.53%
VX (O) 8SRs. 27,89,200Rs. 42,800Rs. 28,32,0001.53%
ZXRs. 30,20,200Rs. 45,800Rs. 30,66,0001.52%
ZX (O)Rs. 30,82,900Rs. 47,100Rs. 31,30,0001.53%
ZX (O) LERs. 31,89,600Rs. 48,400Rs. 32,38,0001.52%

ऊपर चार्ट में देखने से पता चलता है कि कंपनी ने टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड पेट्रोल (ZX(O) LE की कीमतों में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। इस वैरिएंट की कीमत में 48,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। (C-V3Cars)

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।