
भारत से बोरिया बिस्तर समेटने जा रही टोयोटा की नंबर-1 कार, अगले साल से हो जाएगी बंद; जानिए वजह
भारत में किसी एक कार ने प्रीमियम MPV सेगमेंट को पहचान दी है तो वह टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) है। भारत में अब तक इनोवा की तीन जनरेशन आ चुकी हैं जिनमें इनोवा, इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस शामिल हैं।
अगर भारत में किसी एक कार ने प्रीमियम MPV सेगमेंट को पहचान दी है तो वह टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) है। चाहे फैमिली कार की बात हो या प्रीमियम टैक्सी की, इनोवा हमेशा पहली पसंद रही है। भारत में अब तक इनोवा की तीन जनरेशन आ चुकी हैं। पहली जनरेशन इनोवा, फिर इनोवा क्रिस्टा और अब सबसे नई इनोवा हाइक्रॉस जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। पहले यह माना जा रहा था कि इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) को 2025 तक बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अब नई जानकारी सामने आई है कि इसका प्रोडक्शन मार्च 2027 तक जारी रहेगा।






नुकसान का सौदा बन सकती है कार
कंपनी इनोवा को समय-समय पर अपडेट करती रही है। हालांकि, अब आने वाले CAFE 3 नॉर्म्स इसकी राह में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं। बता दें कि CAFE यानी Corporate Average Fuel Economy के तहत कंपनियों को अपने पूरे लाइनअप में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को सीमित रखना होता है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, भारी बॉडी, लैडर-फ्रेम और डीजल इंजन वाली इनोवा क्रिस्टा इन सख्त नियमों के तहत कंपनी के लिए नुकसान का सौदा बन सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Carens Clavis
₹ 11.08 - 20.71 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.99 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.66 - 25.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 14 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ये है बंद होने का बड़ा कारण
यही वजह है कि टोयोटा अब धीरे-धीरे डीजल से दूरी बनाते हुए पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों पर फोकस कर रही है। नई इनोवा हाइक्रॉस इसी स्ट्रैटजी का हिस्सा है जो पेट्रोल इंजन के साथ आती है और इसमें सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है। यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी Toyota को आने वाले CAFE 3 नियमों में बेहतर “सुपर क्रेडिट” दिलाने में मदद करेगी। वहीं, दूसरी तरफ, भारी डीजल MPV होने की वजह से क्रिस्टा इन नियमों में फिट नहीं बैठती जिसके चलते इसका बंद होना तय माना जा रहा है।
2027 तक बेचा जाता रहेगा
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि अपने सक्सेसर के आने के बावजूद इनोवा क्रिस्टा की मांग अब भी बनी हुई है। बता दें कि 2.4-लीटर टर्बो डीजल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह गाड़ी आज भी एक खास ग्राहक वर्ग की पसंद बनी हुई है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को मार्च 2027 तक बेचा जाता रहेगा। इसके बाद इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




