अगले साल डिस्कंटिन्यू होगी टोयोटा की यह टॉप-सेलिंग गाड़ी, ग्राहकों के दिल में है इसकी खास जगह
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डिस्कंटिन्यू होने वाली है। CAFE 3 नॉर्म्स के लागू होने वाले हैं। इन नॉर्म्स के लागू होने के बाद लैडर-फ्रेम डीजल गाड़ियों की परेशानी बढ़ सकती है और इसी को देखते हुए कंपनी 2027 की शुरुआत में इनोवा क्रिस्टा को डिस्कंटिन्यू कर देगी।

इनोवा क्रिस्टा टोयोटा (Toyota Innova Crysta) के सबसे पॉप्युलर प्रोडक्ट्स में से एक है। 2016 में लॉन्च हुई यह कार टोयोटा की भारत में टॉप सेलिंग कार बन गई। हालांकि, अब हो सकता है कि कंपनी इसे डिस्कंटिन्यू करने की तैयारी कर रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत में CAFE 3 नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। इन नॉर्म्स के लागू होने के बाद लैडर-फ्रेम डीजल गाड़ियों की परेशानी बढ़ सकती है और इसी को देखते हुए कंपनी 2027 की शुरुआत में इनोवा क्रिस्टा को डिस्कंटिन्यू कर देगी। क्रिस्टा की डिमांड को पूरा करने के लिए टोयोटा अपनी इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड का स्ट्रिप्ड-डाउन यानी एक लोअर वेरिएंट ला सकता है। यह वर्जन फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और उन्हें क्रिस्टा की कमी भी नहीं खलेगी।






ड्यूरेबिलिटी, कम मेनटेनेंस और कम रनिंग कॉस्ट ने बनाया पहली पसंद
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की सेल का एक बड़ा हिस्सा फ्लीट ऑपरेटरों से आता है। यह एमपीवी ऑपरेटर्स को टेंशन फ्री रखती है। इसकी ड्यूरेबिलिटी, कम मेनटेनेंस और कम रनिंग कॉस्ट ने इसे ऑपरेटर्स की टॉप चॉइस बना दिया है। इसके अलावा यह स्पेशियस इंटीरियर, इंडियन कंडीशन्स के हिसाब से मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी और हाई रिसेल वैल्यू भी ऑफर करती है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती कीमत इस वक्त 18.85 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Crysta
₹ 18.85 - 25.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 28.02 - 35.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बेहतर माइलेज
इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल के बेस वेरिएंट की कीमत 18.33 लाख रुपये है। कीमत के लिहाज से, इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल का बेस वेरिएंट क्रिस्टा का अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल की हाई रनिंग कॉस्ट के कारण यह फ्लीट ऑपरेटरों को शायद उतना पसंद न आए।
रियल वर्ल्ड कंडीशन्स में हाइक्रॉस पेट्रोल का माइलेज लगभग 10 किमी/लीटर है। क्रिस्टा को इसीलिए प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि इसका माइलेज हाइक्रॉस से अधिक है। फ्लीट ऑपरेटरों के लिए गाड़ी सेलेक्ट करने का यह एक बेहद जरूरी चेकपॉइंट है। डीजल भी सस्ता पड़ता है, जिससे अधिक डेली यूज और रेग्युलर लंबी दूरी के सफर वाले फ्लीट ऑपरेटरों की बचत बढ़ सकती है।
इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड फ्लीट ऑपरेटरों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है क्योंकि इसका रियल-वर्ल्ड माइलेज लगभग 14-15 किमी/लीटर है। यह क्रिस्टा का ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, हाइक्रॉस हाइब्रिड की शुरुआती कीमत काफी अधिक यानी 26.30 लाख रुपये है। यह क्रिस्टा डीजल के बेस वेरिएंट की तुलना में लगभग 7.50 लाख रुपये महंगी है। इस कमी को दूर करने के लिए, टोयोटा हाइक्रॉस हाइब्रिड का एक किफायती वर्जन डिवेलप करने के बारे में सोच रहा है। हाइक्रॉस हाइब्रिड के नए बेस वेरिएंट में जरूरी फीचर्स पर फोकस किया जा सकता है और प्रीमियम ऑपशन्स हटा दिए जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


