Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Innova Crysta Prices Hiked by up to Rs 30,800, check all details
महंगी हुई देश की सबसे शानदार 7-सीटर कार, कीमत में सीधे ₹30,800 तक की बढ़ोतरी; यहां देखें फुल प्राइस लिस्ट

महंगी हुई देश की सबसे शानदार 7-सीटर कार, कीमत में सीधे ₹30,800 तक की बढ़ोतरी; यहां देखें फुल प्राइस लिस्ट

संक्षेप:

देश की सबसे शानदार 7-सीटर कार इनोवा क्रिस्टा अब महंगी हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमत में सीधे 30,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से इसकी फुल प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Jan 19, 2026 05:41 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टोयोटा (Toyota) की सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर MPV इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) अब पहले से महंगी हो गई है। कंपनी ने इसके सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जो 19,300 रुपये से लेकर 30,800 रुपये तक है। मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी, शानदार राइड और बुलेटप्रूफ रिलायबिलिटी के लिए मशहूर इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) आज भी फैमिली और कमर्शियल यूज, दोनों में पहली पसंद बनी हुई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की वैरिएंट-वाइज कीमतें

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) के अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आइए नीचे चार्ट में इसकी डिटेल्स देखते हैं।

वैरिएंटसिटिंगनई कीमत (₹ लाख)कीमत में बढ़ोतरी
GX डीजल MT7 / 8 सीटर₹18.85 लाख+₹19,300
GX डीजल MT (प्लेटिनम व्हाइट पियर्ल)7 / 8 सीटर₹18.99 लाख+₹24,500
GX प्लस डीजल MT7 सीटर₹20.47 लाख+₹20,800
GX प्लस डीजल MT8 सीटर₹20.66 लाख+₹26,300
VX डीजल MT7 सीटर₹23.95 लाख+₹24,400
VX डीजल MT8 सीटर₹24.00 लाख+₹24,700
VX डीजल MT (प्लेटिनम व्हाइट पियर्ल)7 सीटर₹24.09 लाख+₹29,600
VX डीजल MT (प्लेटिनम व्हाइट पियर्ल)8 सीटर₹24.14 लाख+₹29,900
ZX डीजल MT7 सीटर₹25.53 लाख+₹25,600
ZX डीजल MT (प्लेटिनम व्हाइट पियर्ल)7 सीटर₹25.67 लाख+₹30,800

इंजन और गियरबॉक्स

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) में अब भी वही भरोसेमंद 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 148 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, यानी इसमें अब भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया गया है, जो कुछ ग्राहकों के लिए निराशाजनक हो सकता है।

फीचर्स कैसे हैं?

फीचर्स की बात करें तो इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta में फ्रंट पार्किंग सेंसर (MID इंडिकेशन के साथ), डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, LED हेडलैंप्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वन-टच टम्बल-डाउन सीट्स और फ्रंट सीटबैक पर फोल्डेबल ट्रे मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी ये MPV काफी मजबूत है। इसमें EBD के साथ ABS, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), ब्रेक असिस्ट और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) को ASEAN NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। हालांकि, इसमें अब भी ADAS फीचर्स की कमी है।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) की डिमांड पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। इसकी विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस और आरामदायक राइड क्वॉलिटी आज भी इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।