क्या सच में बंद होने जा रही Innova Crysta? कंपनी ने खुद कर दिया क्लियर; बताया पूरा प्लान
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) लवर्स हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। पिछले कुछ महीनों से मार्केट में लगातार यह अफवाह उड़ रही थी कि टोयोटा अपनी इसे हमेशा के लिए बंद करने जा रही है।

अगर आप टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) लवर्स हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। पिछले कुछ महीनों से मार्केट में लगातार यह अफवाह उड़ रही थी कि टोयोटा अपनी इस सबसे पॉपुलर एमपीवी (MPV) को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। इस खबर ने उन लोगों की चिंता बढ़ा दी थी जो लंबी दूरी के सफर के लिए आज भी क्रिस्टा के डीजल वैरिएंट पर भरोसा करते हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले कड़े एमिशन नॉर्म्स के कारण कंपनी इसे बंद कर देगी। हालांकि, कंपनी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। बता दें कि यह काफी समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
क्या है कंपनी का कहना?
इन तमाम चर्चाओं और सस्पेंस के बीच अब खुद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट विक्रम गुलाटी ने सामने आकर सच बताया है। ऑटो टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इनोवा क्रिस्टा के बंद होने और डीजल इंजन से दूरी बनाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "मुझे लगता है कि ये सारी बातें सिर्फ अटकलें हैं।" गुलाटी के इस बयान ने उन सभी कयासों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Innova Crysta
₹ 19.72 - 26.77 लाख
Kia Carens Clavis
₹ 11.21 - 21.57 लाख
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
आज भी डीजल कारों की भारी डिमांड
विक्रम गुलाटी ने समझाया कि भारत में आज भी डीजल गाड़ियों की बहुत तगड़ी डिमांड है। खासकर उन ग्राहकों के बीच जो लंबी दूरी तय करते हैं और जिन्हें गाड़ी में दमदार टॉर्क और परफॉर्मेंस चाहिए होती है। उन्होंने कहा, "मार्केट में ऐसे ग्राहक मौजूद हैं, जिन्हें आज भी सिर्फ और सिर्फ डीजल गाड़ी की ही जरूरत है।" टोयोटा का मानना है कि भले ही इंडस्ट्री में बदलाव हो रहे हों, लेकिन इनोवा क्रिस्टा के चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। वे इसके रिप्लेसमेंट के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।
डीजल गाड़ियां का परफॉर्मेंस बेहतर
आमतौर पर लोगों के मन में यह धारणा होती है कि डीजल इंजन पॉल्यूशन फैलाते हैं। गुलाटी ने इस गलतफहमी को भी दूर किया। उन्होंने कहा कि BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद से डीजल गाड़ियां उतनी ही साफ-सुथरी हो चुकी हैं जितनी कि पेट्रोल या सीएनजी कारें होती हैं। पॉल्यूशन के मामले में अब सब बराबर हैं। उन्होंने आगे कहा, "डीजल गाड़ियां बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज देती हैं।
टोयोटा का बड़ा विजन
टोयोटा का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश की कई बड़ी कार कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो से डीजल को पूरी तरह हटा दिया है। हालांकि, टोयोटा का सोचना थोड़ा अलग है। कंपनी इलेक्ट्रिक कारों, फ्लेक्स-फ्यूल और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी पर भारी निवेश कर रही है। साथ ही वह किसी एक फ्यूल पर निर्भर नहीं रहना चाहती। गुलाटी ने साफ किया कि भारत का ऑटोमोबाइल फ्यूचल केवल इलेक्ट्रिक या किसी एक तकनीक के भरोसे नहीं बल्कि 'मल्टी-फ्यूल' होगा। इनमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और हाइब्रिड सभी का अपना-अपना रोल रहेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


