Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Hyryder Rs. 96,100 Discounts In December 2025
एक्सचेंज, स्क्रैपेज, वारंटी और लॉयल्टी बोनस; इस हाइब्रिड SUV पर आया पूरे ₹96100 का डिस्काउंट

एक्सचेंज, स्क्रैपेज, वारंटी और लॉयल्टी बोनस; इस हाइब्रिड SUV पर आया पूरे ₹96100 का डिस्काउंट

संक्षेप:

टोयोटा ने इस महीने यानी दिसंबर के लिए हाइराइडर के ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने इस SUV पर करीब 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर एक्सचेंज/स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस जैसे फायदे मिलेंगे।

Dec 11, 2025 07:18 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टोयोटा ने इस महीने यानी दिसंबर के लिए हाइराइडर के ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने इस SUV पर करीब 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर एक्सचेंज/स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस जैसे फायदे मिलेंगे। वहीं, कंपनी एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर कर रही है। ये डिस्काउंट कार के हाइब्रिड मॉडल के साथ नियोड्राइव वैरिएंट पर भी मिलेगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,94,800 रुपए है। हालांकि, कई डीलर्स के पास इसका लिमिटेड स्टॉक भी है। खासकर मेट्रो इलाकों में हाइब्रिड पर लंबा वेटिंग पीरियड है। चलिए इसके डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टोयोटा हाइराइडर पर डिस्काउंट दिसंबर 2025
वैरिएंट टाइपकुल बेनिफिट्स
हाइब्रिड₹96,100 + लॉयल्टी
CNG₹74,000 + लॉयल्टी
G & V नियोड्राइव₹62,000 + लॉयल्टी
S नियोड्राइव₹62,660 + लॉयल्टी
E नियोड्राइव₹55,000 + लॉयल्टी

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.54 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.94 - 14.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

> हाइब्रिड मॉडल पर 96,100 रुपए + लॉयल्टी
> CNG वैरिएंट पर 74,000 रुपए + लॉयल्टी
> G & V नियोड्राइव पर 62,000 रुपए + लॉयल्टी
> S नियोड्राइव पर 62,660 रुपए + लॉयल्टी
> E नियोड्राइव पर 55,000 रुपए + लॉयल्टी

> 23,600 रुपए तक की 5 साल की वारंटी
> 40,000 रुपए तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज
> 50,000 रुपए के लॉयल्टी बेनिफिट

ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स नहीं मिल पा रही तो उसके जैसी ये SUV खरीद लो, अभी ₹49200 का डिस्काउंट; C

अर्बन क्रूजर हाइराइडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में 1.5 लीटर K-सीरीज इंजन लगा है, जो कि 5500rpm पर 86.63 bhp पावर और 4200rpm पर 121.5Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। SUV के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। टोयोटा ने इससे पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ पेश किया था।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। इसका माइलेज 26.6 KM/KG का है। जबकि ग्रैंड विटारा CNG का माइलेज भी इतना ही है। हाइराइडर स्ट्रांग-हाइब्रिड में 0.76 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI सर्टिफाइट 29.97 kmpl का माइलेज देती है।

ये भी पढ़ें:मारुति विक्टोरिस को सड़क पर दौड़ाया, तो माइलेज ने खोल दी सारी पोल!

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, फुल-LED हेडलैंप, एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) मिलता है। इसमें 17-इंच की एलॉय व्हील के साथ टोयोटा का आई-कनेक्ट सॉफ्टवेयर भी मिलता है। जो आपकी ड्राइविंग को आसान बनाने का काम करेगा।

टोयोटा हाइराइडर की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)
1.5L Normal Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
ERs. 11,34,000Rs. 10,94,800-Rs. 39,200-3.46%
SRs. 12,91,000Rs. 12,46,400-Rs. 44,600-3.45%
GRs. 14,74,000Rs. 14,23,100-Rs. 50,900-3.45%
VRs. 16,29,000Rs. 15,72,800-Rs. 56,200-3.45%
1.5L Normal Petrol-Auto (TC)
SRs. 14,11,000Rs. 13,62,300-Rs. 48,700-3.45%
GRs. 15,94,000Rs. 15,39,000-Rs. 55,000-3.45%
VRs. 17,49,000Rs. 16,88,600-Rs. 60,400-3.45%
V 4WDRs. 18,94,000Rs. 18,28,600-Rs. 65,400-3.45%
1.5L Hybrid Petrol-Auto (CVT)
SRs. 16,81,000Rs. 16,45,700-Rs. 35,300-2.10%
GRs. 18,84,000Rs. 18,44,400-Rs. 39,600-2.10%
VRs. 19,99,000Rs. 19,57,000-Rs. 42,000-2.10%
1.5L Normal CNG-Manual
SRs. 13,81,000Rs. 13,33,300-Rs. 47,700-3.45%
GRs. 15,84,000Rs. 15,29,300-Rs. 54,700-3.45%

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।