
इस कंपनी की कार में आई खराबी, कंपनी ने मॉडल को बुलाया वापस; इसका फ्यूल गेज खराब; रिकॉल में कहीं आपकी गाड़ी तो नहीं?
टोयोटा ने हायराइडर (Toyota Hyryder) की 11,500 यूनिट्स के लिए रिकॉल जारी किया है। जानकारी के मुताबिक इस SUV का फ्यूल गेज खराब है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
टोयोटा (Toyota) ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV अर्बन क्रूजर हायराइडर (Urban Cruiser Hyryder) के लिए एक बड़ा रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 11,529 यूनिट्स में फ्यूल गेज से जुड़ी एक गड़बड़ी पाई गई है। अच्छी बात यह है कि यह खराबी गाड़ी की सुरक्षा या परफॉर्मेंस को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करता, तो आखिर पूरा मामला क्या है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 9.12 - 13.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.55 - 15.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.94 - 14.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Basalt X
₹ 7.95 - 13.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है पूरा मामला?
टोयोटा (Toyota) ने 9 दिसंबर 2024 से लेकर 29 अप्रैल 2025 के बीच बनी हायराइडर (Hyryder) SUVs में एक तकनीकी समस्या पाई गई है। दरअसल, कार के कॉम्बिनेशन मीटर (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) में खामी होने के कारण फ्यूल गेज गलत रीडिंग दिखा सकता है।
इसका मतलब है कि टैंक में पेट्रोल भरा होने के बावजूद कम दिख सकता है या कभी-कभी ज्यादा दिखा सकता है। यह दिक्कत कार की ड्राइविंग, ब्रेकिंग, सुरक्षा या इंजन परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं डालती है।
क्यों जारी किया गया रिकॉल?
टोयोटा (Toyota) चाहती है कि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो। गलत फ्यूल लेवल देखकर अचानक फ्यूल खत्म हो जाने जैसी स्थिति से बचने के लिए यह रिकॉल जारी किया गया है। इसलिए कंपनी सभी प्रभावित ग्राहकों को बुलाकर कॉम्बिनेशन मीटर की फ्री में जांच और जरूरत पड़ने पर बदलने का काम करेगी।
आपको क्या करना चाहिए?
अगर आपकी हायराइडर (Hyryder) इस टाइम पीरियड में बनी है, तो टोयोटा (Toyota) के कॉल या SMS का इंतजार करें। कंपनी सभी मालिकों से खुद संपर्क कर रही है। अपनी नजदीकी टोयोटा (Toyota) डीलरशिप पर अपॉइंटमेंट लें। इसमें जांच और रिप्लेसमेंट पूरी तरह फ्री होगा। जब तक वाहन की जांच नहीं हो जाती, टैंक में हमेशा पर्याप्त फ्यूल रखें और फ्यूल गेज पर पूरी तरह भरोसा न करें।
हालांकि, यह केवल एक माइनर डिस्प्ले इश्यू है। कार के इंजन, बैटरी, ब्रेक या हाइब्रिड सिस्टम पर कोई असर नहीं होगा। टोयोटा (Toyota) का यह कदम दिखाता है कि कंपनी अपने ग्राहकों की सेफ्टी और सुविधा को लेकर बहुत गंभीर है। वैसे कुछ दिन पहले मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) में भी इसी तरह की खराबी पाई गई थी और उससे पहले 2023 में हायराइडर (Hyryder) के 4,000 से ज्यादा यूनिट्स रियर सीटबेल्ट माउंटिंग समस्या के कारण रिकॉल किए गए थे।
टोयोटा हाइराइडर (Toyota Hyryder) के इस रिकॉल से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।ये कंपनी की जिम्मेदारी और पारदर्शिता का उदाहरण है। बस अपने डीलर से संपर्क में रहें और जल्द से जल्द गाड़ी की जांच करवा लें, ताकि आपकी हायराइडर (Hyryder) हमेशा परफेक्ट कंडीशन में रहे।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




