टोयोटा के लिए 'तुरुप का इक्का' साबित हुई यह SUV; हर चौथे ग्राहक ने इसे खरीदा, हासिल की 27% हिस्सेदारी

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा ने बीते वित्त वर्ष यानी FY 2026 में ताबड़तोड़ कार की बिक्री की। इस कामयाबी की सबसे बड़ी हीरो बनकर टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) उभरी है।

टोयोटा के लिए 'तुरुप का इक्का' साबित हुई यह SUV; हर चौथे ग्राहक ने इसे खरीदा, हासिल की 27% हिस्सेदारी

टोयोटा ने बीते वित्त वर्ष यानी FY 2026 में ताबड़तोड़ कार की बिक्री की। इस कामयाबी की सबसे बड़ी हीरो बनकर टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) उभरी है। बता दें कि पिछले FY में हायराइडर की कुल 99,890 यूनिट्स बिकीं। इस दौरान सालाना आधार पर हायराइडर की बिक्री में 65.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। हायराइडर की इसी रफ्तार के दम पर टोयोटा ने इस दौरान कुल 3,67,152 गाड़ियां बेच डालीं। बता दें कि हायराइडर ने अकेले कंपनी की कुल बिक्री में 27 पर्सेंट की हिस्सेदारी हासिल कर ली। आइए जानते हैं हायराइडर की खासियत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.98 - 18.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 10.5 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है हायराइडर की खासियत

हायराइडर की इस शानदार कामयाबी के पीछे इसके दमदार इंजन ऑप्शन और बेहतरीन माइलेज का बड़ा हाथ है। खासकर शहर के भारी ट्रैफिक में जो लोग ज्यादा माइलेज चाहते हैं, उनके लिए यह पहली पसंद बन गई है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करने के बावजूद हायराइडर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसमें टोयोटा की अपनी डिजाइन फिलॉसफी और हाइब्रिड एक्सपर्टाइज देखने को मिलती है। यही वजह है कि हाइब्रिड गाड़ियां चाहने वाले ग्राहक अब टोयोटा शोरूम की तरफ ज्यादा खिंचे चले आ रहे हैं।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

अगर हम इसके पावरट्रेन की बात करें तो हाइराइडर दो तरह के इंजनों के साथ आती है। इसमें 1.5-लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है जो करीब 115bhp की पावर जेनरेट करता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह थोड़ी दूरी तक केवल बिजली (EV मोड) पर भी चल सकती है। वहीं, जो लोग थोड़ा बजट कम रखना चाहते हैं उनके लिए 1.5-लीटर का माइल्ड-हाइब्रिड इंजन भी मौजूद है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ-साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी मिलता है।

इतनी है हायराइर की कीमत

कीमत के मामले में भी टोयोटा ने इसे काफी कॉम्पिटिटिव रखा है। मार्केट में हायराइडर की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 20.19 लाख रुपये तक जाती है। वाली इस एसयूवी ने अपने सेगमेंट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि इनोवा हाइक्रॉस और हाइराइडर की जोड़ी ने टोयोटा को हाइब्रिड मार्केट का किंग बना दिया है। आने वाले समय में जैसे-जैसे लोगों के बीच हाइब्रिड कारों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी, उम्मीद है कि हाइराइडर की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ेगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।