एक झटके में ₹1.10 लाख तक सस्ती हो गई क्रेटा, विटारा के टक्कर वाली ये SUV, बिक्री में भी है नंबर-1

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा अपनी पॉपुलर एसयूवी हायराइडर पर अप्रैल, 2026 में बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) पर अधिकतम 1.10 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। 

एक झटके में ₹1.10 लाख तक सस्ती हो गई क्रेटा, विटारा के टक्कर वाली ये SUV, बिक्री में भी है नंबर-1

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इनमें हुंडई क्रेटा से लेकर मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और टोयोटा हायराइडर जैसी एसयूवी खूब पॉपुलर है। बता दें कि टोयोटा अपनी पॉपुलर एसयूवी हायराइडर पर अप्रैल, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इस दौरान ग्राहक टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) पर अधिकतम 1.10 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हायराइडर कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल भी रही है। आइए जानते हैं हायराइड के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.98 - 18.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda New Slavia

Skoda New Slavia

₹ 12 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

हायराइडर में फीचर्स के तौर पर 9-इंच का टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग्स, ABS, EBD और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। मार्केट में इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट जैसी एसयूवी से होता है।

इतनी है कीमत

अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, CNG और 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया गया है। बता दें कि इसके हाइब्रिड वैरिएंट में आपको 27.97 kmpl तक का माइलेज भी मिलता है। वहीं, पेट्रोल और CNG वैरिएंट्स भी अच्छे परफॉर्मर हैं। भारतीय मार्केट में एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 11.34 लाख से लेकर 22.04 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।