गजब की कार... 5 पैसेंजर्स के साथ इसमें घर की 'आधी ग्रहस्थी' भी आ जाएगी, 31 दिसंबर ₹1 लाख की छूट

गजब की कार... 5 पैसेंजर्स के साथ इसमें घर की 'आधी ग्रहस्थी' भी आ जाएगी, 31 दिसंबर ₹1 लाख की छूट

संक्षेप:

टोयोटा इस महीने अपने पोर्टफोलियो में शामिल पिकअप ट्रक हिलक्स पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, इस महीने इसे खरीदते हैं तब ग्राहकों को 1 लाख रुपए का ईयरएंड डिस्काउंट मिलेगा। इस ट्रक पर मिलने वाला ये साल का सबसे शानदार डिस्काउंट भी है।

Dec 12, 2025 07:53 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा इस महीने अपने पोर्टफोलियो में शामिल पिकअप ट्रक हिलक्स पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, इस महीने इसे खरीदते हैं तब ग्राहकों को 1 लाख रुपए का ईयरएंड डिस्काउंट मिलेगा। इस ट्रक पर मिलने वाला ये साल का सबसे शानदार डिस्काउंट भी है। इसके डिस्काउंट ब्रेकअप की बात करें तो कंपनी 80,000 रुपए का सेल्स डिस्काउंट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस देगी। इस तरह ग्राहकों को कुल 1,10,000 रुपए के बेनिफिट मिलेंगे। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28,02,400 रुपए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
टोयोटा हिलक्स की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)
2.8L Turbo Diesel-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
StandardRs. 30,40,000Rs. 28,02,400-Rs. 2,37,600-7.82%
HighRs. 37,15,000Rs. 34,67,300-Rs. 2,47,700-6.67%
,

टोयोटा हिलक्स का एक्सटीरियर और इंटीरियर

भारतीय बाजार में हिलक्स को डबल-कैब बॉडी स्टाइल के साथ मिलता है। फ्रंट में हिलक्स में एक बड़ा हेक्सागोनल क्रोम ग्रिल और स्वेप्ट-बैक LED हेडलैम्प्स मिलते हैं। पिकअप के अट्रैक्टिव व्हील्स आर्च्स, साइड स्टेप, बॉडी क्लैडिंग इसे खूबसूरत लुक देते हैं। पीछे की तरफ इसमें लोडिंग ट्रॉली मिलती है। हिलक्स कहने को एक पिकअप ट्रक है, लेकिन इसमें क्रोम ट्रीटमेंट भी किया गया है। हिलक्स को इमोशनल रेड, व्हाइट पर्ल शाइन, सिल्वर मेटैलिक, ग्रे मेटैलिक और सुपर व्हाइट जैसे कुल पांच कलर में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
15 सेकंड में बंद से खुली में बदल जाएगी ये कार, इस फीचर वाला ये सबसे सस्ता मॉडल

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, माउंटेड कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। टोयोटा हिलक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5,325mm, चौड़ाई 1,855mm, ऊंचाई 1,815mm और व्हीलबेस 3,085mm है। ये 470 लीटर तक वजन लेकर चल सकता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।