5 पैसेंजर की जगह और 470 लीटर का बूट स्पेस, इस कार पर आया 1.10 लाख रुपए का डिस्काउंट
टोयोटा के पोर्टफोलियो में हिलक्स एक पॉपुलर पिकअप है। ऐसे मं कंपनी इस महीने यानी फरवरी 2026 में इसे खरीदने पर 1.10 लाख रुपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी इसके सभी वैरिएंट पर 80,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है।

टोयोटा के पोर्टफोलियो में हिलक्स एक पॉपुलर पिकअप है। ऐसे मं कंपनी इस महीने यानी फरवरी 2026 में इसे खरीदने पर 1.10 लाख रुपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी इसके सभी वैरिएंट पर 80,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 30.40 से 37.90 लाख रुपए तक है। इसे STD, High और High AT वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इस पिकअप के कुल तीन वैरिएंट स्टैंडर्ड मैनुअल, हाई मैनुअल और हाई ऑटोमैटिक आते हैं। बता दें कि नॉर्थ अमेरिकी मार्केट में पिकअप ट्रक की डिमांड हाई है। वहीं, भारतीय बाजार में भी इसे पसंद करने वाले ग्राहक हैं। इसमें 470 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।






टोयोटा हाइलक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
भारतीय बाजार में हाइलक्स को डबल-कैब बॉडी स्टाइल के साथ मिलता है। फ्रंट में हाइलक्स में एक बड़ा हेक्सागोनल क्रोम ग्रिल और स्वेप्ट-बैक LED हेडलैम्प्स मिलते हैं। पिकअप के अट्रैक्टिव व्हील्स आर्च्स, साइड स्टेप, बॉडी क्लैडिंग इसे खूबसूरत लुक देते हैं। पीछे की तरफ इसमें लोडिंग ट्रॉली मिलती है। हाइलक्स कहने को एक पिकअप ट्रक है, लेकिन इसमें क्रोम ट्रीटमेंट भी किया गया है। हाइलक्स को इमोशनल रेड, व्हाइट पर्ल शाइन, सिल्वर मेटैलिक, ग्रे मेटैलिक और सुपर व्हाइट जैसे कुल 5 कलर में खरीदा जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Hilux
₹ 28.02 - 35.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Urbania
₹ 30.51 - 37.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 34.16 - 49.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Meridian
₹ 23.33 - 36.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, माउंटेड कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। टोयोटा हाइलक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5,325mm, चौड़ाई 1,855mm, ऊंचाई 1,815mm और व्हीलबेस 3,085mm है। ये 470 लीटर तक वजन लेकर चल सकता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


